Home उत्तराखंड स्वामी विवेकानंद के विचार प्रेरणा का एक ऐसा स्त्रोत हैं जो निराशा...

स्वामी विवेकानंद के विचार प्रेरणा का एक ऐसा स्त्रोत हैं जो निराशा से भरे जीवन में आशा की एक नदी बहाते हैं

40
0

कर्णप्रयाग: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कर्णप्रयाग इकाई के द्वारा राष्ट्रीय युवा दिवस के सुअवसर पर महाविद्यालय कर्णप्रयाग इकाई के द्वारा विचार गोष्टी कार्यक्रम का आयोजन किया गया ,स्वामी विवेकानंद के विचार आज के इस आधुनिक युग में प्रेरणा का एक ऐसा स्त्रोत हैं जो निराशा से भरे जीवन में आशा की एक नदी बहाते हैं। उनके ओजस्वी भाषण, उनके द्वारा दिए गए प्रेरणादाई उपदेश जीवन में आगे बढ़ने के लिए और जीवन में सफलता हासिल करने में सहायता प्रदान करते हैं। भारत के महान विचारकों में से एक हैं स्वामी विवेकानंद जी।
स्वामी विवेकानंद जी वेदों – उपनिषदों के महान ज्ञाता और एक प्रखर वक्ता रहे हैं। उनका सनातन धर्म और संस्कृति के प्रचार प्रसार में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्होंने विश्वभर में वेदांत दर्शन का प्रसार किया और पूरे विश्व को सनातन धर्म और संस्कृति से परिचित कराया।राष्ट्रीय युवा दिवस कार्यक्रम स्वामी विवेकानंद जी की स्मृति में मनाया जाता है, स्वामी जी के 159 वी जयंती पर सम्बोधित करते हुए प्रान्त छात्र शक्ति प्रमुख सुश्री सोनी मिश्रा जी ने बताया कि स्वामी जी के व्यक्तित्व को हम सभी कार्यकर्ताओं को पढ़ना चाहिए, स्वामी जी का विचार था कि हमे एक विचार को लेकर उस विचार के लिए काम करना चाहिए, महाविद्यालय के हिंदी विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर श्रीमान रविन्द्र सिंह नेगी जी ने बताया कि आज स्वामी जी के उपदेशों को हम सभी को पढ़कर समाज के हर कोने तक पहुचाने का प्रयास करना चाहिए, उनका व्यक्तित्व , चरित्र सभी के लिए आदर्श रहा है,


नगर विस्तारक पवनेश रावत जी ने बताया कि राष्ट्रीय युवा दिवस , स्वामी विवेकानंद जयंती अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का राष्ट्रीय कार्यक्रमो में से एक है, विद्यार्थी परिषद के समस्त कार्यकर्ता स्वामी जी को अपना आदर्श मानते हैं, आज के युवाओं को स्वामी विवेकानंद जी को आवश्यक रूप से पढ़ना चाहिए,
आज के कार्यक्रम में शिवानी कंडवाल विभाग छात्रा प्रमुख, मनीष पुरोहित जी जिला सह संयोजक, सन्तोष जुयाल प्रान्त कार्यकारिणी सदस्य, अभिषेक डिमरी छात्र संघ अध्यक्ष, , लवली राणा, अमीषा थपलियाल ,लविशा , गौरव जयदीप, मोहित आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहें,