Home उत्तराखंड पूर्व प्रधान मंत्री स्व राजीव गांधी की जयंती पर महिला जनप्रतिनिधियों को...

पूर्व प्रधान मंत्री स्व राजीव गांधी की जयंती पर महिला जनप्रतिनिधियों को जिला महिला कांग्रेस ने किया समानित

145
0

चमोली: पूर्व प्रधान मंत्री स्व राजीव गांधी की जयंती पर जिला कोंग्रेस ने गोपेश्वर में कार्यक्रम आयोजित किया। कांग्रेस कार्यालय गोपेश्वर में जनपद भर से पहुचे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी की चित्र पर माल्यर्पण करते हुए याद किया, राजीव गांधी द्वारा देश के लिए किए गए कार्यों एवम डिजिटल भारत में सुनहरे युग की शुरुवात की थी, पंचायतो को मजबूत करने का कार्य किया था।
कार्यक्रम में जिला अध्य्क्ष महिला कांग्रेस उषा रावत ने पूर्व पंचायत प्रतिनिधियों को समानित किया । जिसमे पूर्व पार्षद नगर पालिका गोपेश्वर उषा फर्स्वाण, लीला रावत, बीना देवी, धर्मा देवी, महेशी देवी पुर्व प्रमुख दशोली, विनीता देवी पूर्व प्रधान किलोडी, अनिता नेगी, गीता डिमरी ग्राम प्रधान देवलधार, पूनम रावत को सम्मानित किया गया।

जिला अध्य्क्ष महिला कांग्रेस उषा रावत ने कहा कि आज समाज मे महिलाएं हर क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं देश के सबसे उच्च पदों पर महिलाएं देश हित के लिए अपना योगदान दे रहे हैं, महिलाओ को प्रतिनिधित्व मिलने पर बेहतर कार्य किए हैं। इस दौरान पूनम, प्रीति देवी आदि मौजूद रहे।