चमोली नंदानगर विकासखंड में आज विश्व प्रसिद्ध नंदा देवी बड़ीजात यात्रा को लेकर एक महापंचायत का आयोजन किया गया। इस महापंचायत में क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, सामाजिक संगठन, मंदिर समिति के पदाधिकारी, बुद्धिजीवी, महिला मंगल दल और बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।
महापंचायत का मुख्य उद्देश्य आगामी नंदा देवी बड़ीजात यात्रा को सफल, पारंपरिक और सुव्यवस्थित रूप से संपन्न कराने को लेकर विचार-विमर्श करना रहा। वक्ताओं ने एक स्वर में कहा कि नंदा देवी बड़ीजात केवल धार्मिक यात्रा नहीं, बल्कि उत्तराखंड की सांस्कृतिक पहचान, लोक आस्था और परंपराओं का प्रतीक है, जिसे उसकी मूल भावना के अनुरूप ही संपन्न किया जाना चाहिए।
साथ ही जिन लोगों द्वारा नंदा देवी बड़ीजात को न कराने का फैसला लिया गया है, उसे महापंचायत ने एक एनजीओ का व्यक्तिगत निर्णय बताते हुए खारिज किया।
महापंचायत में यह भी निर्णय लिया गया कि
बसंत पंचमी के अवसर पर दीनपटा निकाला जाएगा, जिसकी शुरुआत सिद्धपीठ नंदा देवी मंदिर कुरुड़ में होगी
महापंचायत का साफ़ और स्पष्ट संदेश है — नंदा देवी बड़ीजात होके रहेगी।
बड़ीजात को सम्पादित करने के लिए एक कमेटी का गठन किया गया जिसमें अध्यक्ष श्री हरेंद्र सिंह रावत, उपाध्यक्ष श्री सुखबीर रौतेला, श्री नरेश गौड़, सचिव अशोक गौड़, कोषाध्यक्ष प्रकाश गौड, संरक्षक मण्डल में जिला पंचायत अध्यक्ष श्री दौलत सिंह बिष्ट,एवं प्रमुख नंदानगर, देवाल, थराली, नारायणबगड़, कर्णप्रयाग, जोशीमठ, दशोली ,बड़ीजात में स्मलित होने वाली सभी देव डोलियों के अध्यक्षों को स्मलित किया गया।








