Home उत्तराखंड नंदानगर के मोखमल्ला गांव में आग से मकान राख, रेडक्रॉस ने पहुंचाई...

नंदानगर के मोखमल्ला गांव में आग से मकान राख, रेडक्रॉस ने पहुंचाई राहत

5
0

चमोली: नंदानगर विकासखंड के ग्राम पंचायत मोखमल्ला में बीती रात एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां योगेश्वर प्रसाद पुत्र देवी प्रसाद का आवासीय मकान आग लगने से पूरी तरह जलकर खाक हो गया। घटना में घर का सारा सामान नष्ट हो गया, हालांकि परिवार के चारों सदस्य सुरक्षित बताए जा रहे हैं।
घटना की सूचना मिलते ही पीड़ित परिवार की मदद के लिए भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी, चमोली शाखा ने त्वरित कार्रवाई करते हुए राहत सामग्री मौके पर भेजी। रेडक्रॉस की इस पहल से प्रभावित परिवार को तत्काल सहायता मिल सकी।
इस दौरान रेडक्रॉस सचिव सुरेंद्र रावत, उपाध्यक्ष नंदन सिंह रावत, कोषाध्यक्ष चरण सिंह नेगी, राजेंद्र प्रसाद तिरपाठी, दर्शन सिंह, जगत सिंह, राजकुमार, जगदीश प्रसाद, सुनीता देवी, पुष्पा देवी, गीता देवी, शिव लाल और स्नेही सहित कई सदस्य उपस्थित रहे।
स्थानीय प्रशासन से भी पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता देने की मांग की जा रही है।