Home उत्तराखंड महिला अधिकारों पर विपक्ष ने किया कुठाराघात: रूचि भट्ट

महिला अधिकारों पर विपक्ष ने किया कुठाराघात: रूचि भट्ट

24
0

चमोली : महिला मोर्चा भाजपा प्रदेश अध्य्क्ष रुचि भट्ट जनपद चमोली पहुंचीं, जहां उन्होंने संसद में महिला आरक्षण बिल गिरने के विरोध में पत्रकार वार्ता आयोजित की। इस दौरान उन्होंने विपक्ष पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि महिलाओं के अधिकारों पर कुठाराघात किया गया है, जो उनके सशक्तिकरण के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि भाजपा हमेशा महिलाओं को समान अधिकार और अवसर देने के लिए प्रतिबद्ध रही है।
पत्रकार वार्ता में कर्णप्रयाग विधायक अनिल नौटियाल, थराली विधायक भोपाल राम टम्टा, भाजपा जिला अध्यक्ष गजपाल बरतवाल, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष पवित्रा बिष्ट सहित चंद्रकला तिवारी, पुष्पा पासवान, आशा रावत, नंदी राणा, भागीरथी देवी और रेखा नेगी समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
इस अवसर पर भाजपा नेताओं ने महिला आरक्षण को लेकर अपनी प्रतिबद्धता दोहराई और विपक्ष की भूमिका पर सवाल उठाते हुए कहा कि यह मुद्दा महिलाओं के सम्मान और अधिकारों से जुड़ा है, जिस पर राजनीति नहीं होनी चाहिए।