पौड़ी जनपद के पैठाणी, पाबौ और खिर्सू क्षेत्र में कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने विभिन्न विकास योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा और अन्य आधारभूत सुविधाओं का विस्तार ग्रामीण विकास की मजबूत नींव है। राज्य सरकार दूरस्थ और पर्वतीय क्षेत्रों तक विकास की किरण पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. रावत ने कहा कि सरकार का उद्देश्य प्रदेश के प्रत्येक गांव तक बुनियादी सुविधाएं पहुंचाना है, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को बेहतर जीवन स्तर मिल सके। उन्होंने कहा कि युवाओं, महिलाओं और किसानों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए सरकार अनेक योजनाएं संचालित कर रही है, जिनका लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्राथमिकता है।
उन्होंने ग्रामीणों को केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए अधिक से अधिक लाभ उठाने का आह्वान किया। साथ ही उन्होंने अधिकारियों को योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश भी दिए।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में प्रदेश सरकार लगातार निवेश कर रही है। विद्यालयों और महाविद्यालयों के आधारभूत ढांचे को मजबूत बनाने के साथ-साथ आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों को भी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सके। उन्होंने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य और सड़क जैसी मूलभूत सुविधाओं के सुदृढ़ होने से ही प्रदेश के समग्र विकास का मार्ग प्रशस्त होगा।
कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। क्षेत्रवासियों ने विभिन्न विकास कार्यों के लिए सरकार का आभार व्यक्त किया तथा भविष्य में भी इसी प्रकार विकास कार्यों को गति देने की अपेक्षा जताई।
Sign in
Welcome! Log into your account
Forgot your password? Get help
Password recovery
Recover your password
A password will be e-mailed to you.








