Home उत्तराखंड चमोली : गोपेश्वर के पास संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव मिलने...

चमोली : गोपेश्वर के पास संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव मिलने से सनसनी

66
0

चमोली जनपद मुख्यालय गोपेश्वर के समीप पाडुली गांव के जंगल में संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची तथा शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह पाडली गांव की कुछ महिलाएं घास और लकड़ी लेने जंगल की ओर जा रही थीं। इसी दौरान उनकी क्षत विक्षित पड़ा शव दिखा । महिलाओं ने इसकी सूचना तत्काल पुलिस और प्रशासन को दी।
सूचना मिलने पर थाना चमोली पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की टीम मौके पर पहुंची। जांच के दौरान कपड़े में लिपटा शव बरामद हुआ, जिसकी पहचान आदित्य (20 वर्ष) पुत्र रमेश सिंह, निवासी उर्गम घाटी के रूप में हुई।
बताया जा रहा है कि 14 मई 2026 को युवक के परिजनों ने थाना चमोली में उसके लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। तब से पुलिस और परिजन युवक की तलाश में जुटे हुए थे। लंबे समय तक खोजबीन के बावजूद उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया था।
अब जिला मुख्यालय गोपेश्वर के निकट संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने के बाद परिजनों में भारी आक्रोश और शोक व्याप्त है। वहीं पुलिस का कहना है कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है तथा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार प्रथम दृष्टया किसी भी संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है और मामले की गहनता से जांच जारी है।