Home उत्तराखंड पर्यटन विभाग के जिला पर्यटन विकास अधिकारी बृजेंद्र पांडेय निलंबित

पर्यटन विभाग के जिला पर्यटन विकास अधिकारी बृजेंद्र पांडेय निलंबित

4
0

उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद (UTDB) ने देहरादून के जिला पर्यटन विकास अधिकारी बृजेंद्र पांडेय को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई दीनदयाल उपाध्याय होम-स्टे योजना के तहत अनुदान राशि के दुरुपयोग और कथित भ्रष्टाचार से जुड़े वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद की गई।

जारी निलंबन आदेश के अनुसार, प्रथम दृष्टया आरोप गंभीर पाए जाने पर विभागीय अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू की गई है। मामले की जांच के लिए उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद के अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी नरेंद्र सिंह भंडारी को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है।

निलंबन अवधि के दौरान बृजेंद्र पांडेय को नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता मिलेगा। साथ ही उन्हें अपना मुख्यालय उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद, देहरादून में ही रखना होगा तथा बिना अनुमति मुख्यालय नहीं छोड़ सकेंगे।

यह निलंबन आदेश 30 जून 2026 को उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल द्वारा जारी किया गया।