Home उत्तराखंड चिन्यालीसौड़ झील से SDRF ने बरामद किया अज्ञात पुरुष का शव

चिन्यालीसौड़ झील से SDRF ने बरामद किया अज्ञात पुरुष का शव

1
0

उत्तरकाशी, 1 सितंबर। चिन्यालीसौड़ के पास झील में मंगलवार सुबह एक अज्ञात पुरुष का शव दिखाई देने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही SDRF की टीम मौके पर पहुंची और सर्च अभियान चलाकर शव को झील से बाहर निकाला।
जानकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह करीब 9:50 बजे चौकी चिन्यालीसौड़ से SDRF पोस्ट चिन्यालीसौड़ को झील में शव दिखाई देने की सूचना मिली। सूचना पर अपर उपनिरीक्षक आशिक अली के नेतृत्व में SDRF की रेस्क्यू टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।
मौके पर पहुंची SDRF टीम ने झील में सर्च अभियान चलाया और कड़ी मशक्कत के बाद अज्ञात पुरुष के शव को बाहर निकाला। इसके बाद शव को आवश्यक कार्रवाई के लिए स्थानीय पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसकी शिनाख्त के प्रयास शुरू कर दिए हैं। साथ ही मामले में अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। शव झील में कैसे पहुंचा, इसकी भी जांच की जा रही है।