Home उत्तराखंड आपदा के बीच चमोली पुलिस को मिला सहयोग, 44 टॉर्च लाइटें वितरित

आपदा के बीच चमोली पुलिस को मिला सहयोग, 44 टॉर्च लाइटें वितरित

2
0

कर्णप्रयाग। अतिवृष्टि और दैवीय आपदा के दौरान खोज-बचाव एवं राहत कार्यों में जुटे चमोली पुलिस के जवानों की मदद के लिए नगर पालिका अध्यक्ष कर्णप्रयाग गणेश लाल शाह ने थाना थराली को 14 अत्याधुनिक एलईडी टॉर्च लाइटें उपलब्ध कराईं। इसके साथ ही थाने के अंतर्गत कार्यरत 30 थाना प्रहरियों को भी टॉर्च लाइटें वितरित की गईं।
आपदा के दौरान पुलिस जवानों को कई बार रात के अंधेरे और दुर्गम परिस्थितियों में राहत एवं बचाव कार्य करना पड़ता है। ऐसे में टॉर्च लाइटें उनके लिए उपयोगी साबित होंगी और रात्रि में खोज-बचाव तथा राहत कार्यों को अधिक प्रभावी बनाने में मदद करेंगी।
चमोली पुलिस ने इस सहयोग के लिए नगर पालिका अध्यक्ष का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर थानाध्यक्ष थराली विनोद चौरसिया सहित अन्य लोग मौजूद रहे।