Home उत्तराखंड नंदानगर के खिलाड़ियों ने जनपद स्तरीय शरदकालीन विद्यालयी खेलकूद प्रतियोगिता में...

नंदानगर के खिलाड़ियों ने जनपद स्तरीय शरदकालीन विद्यालयी खेलकूद प्रतियोगिता में लहराया परचम, 27 खिलाड़ियों का राज्य स्तर के लिए चयन

3
0

चमोली/नंदानगर:
जनपद स्तर पर आयोजित शरदकालीन विद्यालयी खेलकूद प्रतियोगिता में विकासखंड नंदानगर के छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए विभिन्न खेल स्पर्धाओं में उत्कृष्ट स्थान हासिल किया है। इस प्रतियोगिता में नंदानगर के 27 खिलाड़ियों ने अपने उत्कृष्ट खेल के बल पर राज्य (प्रदेश) स्तर के लिए अपनी जगह पक्की कर ली है।
प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे:
कबड्डी
अंडर-14 बालिका: द्वितीय स्थान (उपविजेता)
अंडर-17 बालिका: द्वितीय स्थान (उपविजेता)
अंडर-19 बालक: द्वितीय स्थान (उपविजेता)
अंडर-17 बालक: सेमीफाइनल तक का सफर
अंडर-19 बालिका: सेमीफाइनल तक का सफर
खो-खो
अंडर-17 बालिका: प्रथम स्थान (विजेता)
अंडर-17 बालक: द्वितीय स्थान (उपविजेता)
अंडर-14 बालिका: द्वितीय स्थान (उपविजेता)
बैडमिंटन
अंडर-17 बालक: अनूप (प्रथम स्थान – विजेता)
अंडर-17 बालिका: पिंकी (तृतीय स्थान)
अंडर-14 बालक: अमित (चतुर्थ स्थान)
इस शानदार उपलब्धि पर ब्लॉक खेल समन्वयक शारीरिक शिक्षक (PET) सीमा कुंवर एवं नंदानगर विकासखंड के खेल प्रभारियों, मार्गदर्शक शिक्षकों तथा समस्त विद्यालयी परिवार को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं। खिलाड़ियों की इस अभूतपूर्व सफलता में युवा कल्याण विभाग नंदानगर के देवेन्द्र गुसांईं एवं चन्द्र सिंह, शिक्षकों, कर्मचारियों एवं कोचों का विशेष योगदान रहा
समस्त विद्यालयी परिवार एवं विभागीय अधिकारियों ने सभी 27 चयनित खिलाड़ियों को बधाई देते हुए आगामी राज्य स्तरीय शरदकालीन विद्यालयी खेलकूद प्रतियोगिता में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर क्षेत्र एवं जनपद का नाम रोशन करने के लिए शुभकामनाएं दी हैं।