Home सोशल ट्रॉमा केयर और आपातकालीन सेवाओं को मजबूत बनाने पर जोर, एम्स ऋषिकेश...

ट्रॉमा केयर और आपातकालीन सेवाओं को मजबूत बनाने पर जोर, एम्स ऋषिकेश पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल

3
0

विश्व ट्रॉमा सप्ताह के तहत ‘Chaos to Care’ कार्यक्रम में हुए शामिल, उत्कृष्ट योगदान देने वालों को किया सम्मानित
देहरादून। प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने एम्स ऋषिकेश में विश्व ट्रॉमा सप्ताह 2026 के अंतर्गत आयोजित ‘Chaos to Care’ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस दौरान ट्रॉमा केयर और आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं को सुदृढ़ बनाने के लिए किए जा रहे प्रयासों पर चर्चा की गई। कार्यक्रम में इस क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले लोगों को सम्मानित भी किया गया।
कार्यक्रम में दुर्घटनाओं और गंभीर आपातकालीन परिस्थितियों में घायलों को समय पर उपचार उपलब्ध कराने की आवश्यकता पर जोर दिया गया। विशेषज्ञों ने ट्रॉमा केयर व्यवस्था को बेहतर बनाने और आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं की पहुंच बढ़ाने के प्रयासों पर चर्चा की।
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि दुर्घटनाओं और गंभीर आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित उपचार के साथ मरीज को समय पर अस्पताल पहुंचाना जीवन बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। सरकार का प्रयास है कि प्रदेश में आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाया जाए, ताकि प्रत्येक घायल व्यक्ति को समय पर बेहतर उपचार मिल सके।
उन्होंने एम्स ऋषिकेश में संचालित एयरोमेडिकल सेवाओं के महत्व को भी रेखांकित किया। ये सेवाएं दुर्गम पर्वतीय क्षेत्रों में गंभीर मरीजों को हवाई मार्ग से शीघ्र अस्पताल पहुंचाने और उन्हें विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।
कार्यक्रम के माध्यम से ट्रॉमा केयर और आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं को बेहतर बनाने, त्वरित उपचार की व्यवस्था मजबूत करने तथा गंभीर मरीजों को समय पर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में समन्वित प्रयासों पर जोर दिया गया।