छतियारा के पास हुआ हादसा, वेल्डिंग का काम कर लौट रहे थे दोनों युवक; पुलिस और राहत दल का सर्च ऑपरेशन जारी
टिहरी। जिले के घनसाली क्षेत्र में घनसाली-बूढ़ाकेदार मोटर मार्ग पर छतियारा के समीप एक सेंट्रो कार अनियंत्रित होकर बालगंगा नदी में जा गिरी। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि कार सवार दूसरा युवक लापता है। सूचना मिलने पर पुलिस, फायर सर्विस और राहत दल ने मौके पर पहुंचकर लापता युवक की तलाश शुरू कर दी। नदी का बहाव तेज होने के कारण कार को बाहर निकालने में भी दिक्कतें आ रही हैं।
थानाध्यक्ष घनसाली प्रशांत बहुगुणा के अनुसार, शनिवार दोपहर करीब सवा एक बजे सभासद महेंद्र पाल ने तलेबन के पास बालगंगा नदी में एक वाहन गिरने की सूचना पुलिस को दी। इसके बाद चमियाला चौकी पुलिस, घनसाली थाना पुलिस और फायर सर्विस की टीम मौके पर पहुंची।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दोनों युवक 16 अक्टूबर को सेंट्रो कार संख्या UK07 H 2700 से वेल्डिंग का काम करने ग्राम सेंदुल से बूढ़ाकेदार क्षेत्र के मेढ़ गांव गए थे। लौटते समय छतियारा गांव से करीब दो किलोमीटर पहले उनकी कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे नदी में जा गिरी। हादसे का पता शनिवार को चला, जब एक बकरी चराने वाले व्यक्ति ने नदी में कार और शव देखा और पुलिस को सूचना दी।
पुलिस के मुताबिक, हादसे में अनुराग निवासी केशवपुरी, डोईवाला का शव बरामद किया गया है। शव को 108 एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेलेश्वर भेजा गया। वहीं, कार में सवार दूसरे युवक जसपाल पुत्र स्वर्गीय लाल सिंह, निवासी केशवपुरी, थाना डोईवाला, देहरादून की तलाश की जा रही है।
बालगंगा नदी का बहाव तेज होने के कारण कार नदी के बीच में फंसी हुई है। पुलिस और राहत दल लापता युवक की तलाश के साथ वाहन को बाहर निकालने के प्रयास में जुटे हैं। हादसे के कारणों का विस्तृत पता सर्च ऑपरेशन पूरा होने के बाद ही चल सकेगा।
Sign in
Welcome! Log into your account
Forgot your password? Get help
Password recovery
Recover your password
A password will be e-mailed to you.








