गौचर (चमोली):
आगामी गौचर मेले और प्रस्तावित वीवीआईपी कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा व्यवस्था को अत्यधिक मजबूत करने के लिए चमोली पुलिस ने कमर कस ली है। पुलिस अधीक्षक चमोली सुरजीत सिंह पँवार के निर्देशों के अनुपालन में कस्बा गौचर क्षेत्र में पुलिस द्वारा एक व्यापक और सघन सत्यापन अभियान चलाया गया।
बाहरी राज्यों के किरायेदारों के दस्तावेजों की जांच
अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने गौचर क्षेत्र में रह रहे बाहरी राज्यों के किरायेदारों के आवासों पर जाकर गहन चेकिंग की। इस दौरान किरायेदारों के पहचान पत्र, पते से जुड़े दस्तावेजों और अन्य जानकारियों की बारीकी से जांच कर आवश्यक रिकॉर्ड संकलित किया गया, ताकि क्षेत्र की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था पर पूरी निगरानी रखी जा सके।
मकान मालिकों को दी गई सख्त हिदायत
पुलिस ने स्थानीय मकान मालिकों को जागरूक करते हुए किरायेदारों के समय पर पुलिस सत्यापन के महत्व के बारे में बताया। मकान मालिकों को स्पष्ट रूप से चेतावनी दी गई कि वे अपने यहां रह रहे किरायेदारों का अनिवार्य रूप से सत्यापन करवाएं। पुलिस ने बिना सत्यापन के किरायेदार रखने पर नियमानुसार कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की भी सख्त हिदायत दी।
सुरक्षा के पुख्ता इंतजामों पर जोर
गौचर मेले के दौरान बड़ी संख्या में व्यापारियों, पर्यटकों और आम जनता की आवाजाही तथा प्रस्तावित वीवीआईपी कार्यक्रम के मद्देनजर पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। इसी क्रम में क्षेत्र में निरंतर चेकिंग और सत्यापन अभियान चलाकर सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ किया जा रहा है।
Sign in
Welcome! Log into your account
Forgot your password? Get help
Password recovery
Recover your password
A password will be e-mailed to you.








