Home उत्तराखंड राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गोपेश्वर में दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का हुआ शुभारंभ

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गोपेश्वर में दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का हुआ शुभारंभ

3
0

श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय के गोपेश्वर परिसर(राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय,चमोली) के सभागार में दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का हाइब्रिड मोड में शुभारंभ हो गया है।

योग,प्राकृतिक चिकित्सा,आयुर्वेद, परंपरागत ज्ञान एवं चिकित्सीय पादपों के महत्व को राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के संदर्भ में विचार विमर्श लिए संगोष्ठी मंच प्रदान कर रही है।

संगोष्ठी के उदघाटन सत्र में मुख्य अतिथि पद्मश्री कल्याण सिंह रावत, प्रो अमित कुमार जायसवाल, डा संजय शाह, प्राचार्य प्रो एमपी नगवाल ने बीज व्यक्तव्य से परिचर्चा को दिशा प्रदान की।

प्राचार्य प्रो एमपी नगवाल ने सभी आगंतुक अतिथियों का स्वागत किया गया एवं राष्ट्रीय संगोष्ठी की सफलता हेतु शुभकामना प्रेषित की।

संगोष्ठी के समन्वयक प्रो अमित कुमार जायसवाल द्वारा प्राकृ‌तिक चिकित्‌सा, यज्ञ चिकित्सा, योग, स्वदेशी परम्परागत ज्ञान एवं औषधीय पादपों के वर्तमान महत्व को रेखांकित करते हुए सम्मेलन के रूपरेखा प्रस्तुत की।

मुख्य वक्ता डा. संजय शाह ने जीवन शैली एवं योगा पर विस्तारपूर्वक चर्चा की और डॉ राकेश गैरोला ने महाविद्यालय में संगीत,कला और खेल के महत्व को बताया।

मैती आन्दोलन के प्रर्वतक पद्‌मश्री कल्याण सिंह रावत ने अपने उद्‌बोधन में कहा कि प्राचीन भारत के पास वैमानिकी शास्त्र, सूर्य शास्त्र,ज्योतिष शास्त्र, सुश्रुत संहिता, रस-विज्ञान आदि के बारे में पर्याप्त जानकारी रही है। उन्होंनें विद्यार्थियो से उत्तराखण्ड के बुग्यालों को संरक्षित करने का आहवान किया।

पूर्व प्राचार्य प्रो अशोक कुमार नेगी ने कहा कि शिक्षा का मुख्य उद्देश्य समाज के लिए बेहतर कार्य करना है।उन्होंने विद्यार्थियों को अपने भविष्य के लिए संघर्ष एवं कड़ी मेहनत की आवश्यकता पर बल दिया।

पूर्व उच्च शिक्षा निदेशक उत्तराखण्ड प्रो माहेश्वरी ने अपने उद्बोधन में योगा एवं होमस्टे की आवश्यकता बताते हुए कहा कि योग मनुष्य को दीर्घायु बनाता है और होम स्टे की व्यवस्था इसमें सहयोग कर सकती है।

संगोष्ठी में डा अरविद भण्डारी द्वारा चेतन तथा अवचेतन मन की शक्ति के बारे में बताया गया।

पर्यावरण के क्षेत्र में उत्कृष्ठ कार्य हेतु श्री राजेन्द्र सिह सती को भी सम्मानित किया गया।

महाविद्यालय के सभी वरिष्ठ प्राध्यापक कर्मचारी एवं विद्यार्थियों ने संगोष्ठी में सहभागिता की।

अगले दो दिन में टेक्निकल सेशन्स में देश भर के शोधार्थियों द्वारा संगोष्ठी के केंद्रीय विषय पर शोध पत्र प्रस्तुत किए जाएंगे।

कार्यक्रम का संचालन डा डीएन जोशी एवं डॉ विधि ढौंढियाल द्वारा
किया गया।