Home उत्तराखंड सदस्यता अभियान को लेकर भाजपा ने किया मंथन शुरू

सदस्यता अभियान को लेकर भाजपा ने किया मंथन शुरू

6
0

आदिबद्री: आयोजित कर्णप्रयाग विधानसभा क्षेत्र की बैठक में आगामी 2 सितम्बर से शुरू होने वाले भाजपा सदस्यता अभियान की रूप रेखा पर गहन मंथन हुआ। बैठक में सदस्यता अभियान के द्वार हर वर्ग हर समुदाय के लोगों को जोड़कर दल को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का संकल्प लिया गया।
बैठक से पूर्व कर्णप्रयाग विधानसभा के सभी मंडल पदाधिकारियों ने भाजपा के जिला अध्यक्ष रमेश मैखुरी के साथ श्री आदिबदरी नाथ जी के दर्शन किए व सदस्यता अभियान की सफलता की कामना की । बैठक में जिला अध्यक्ष रमेश मैखुरी ने सभी मंडल अध्यक्षों व पदाधिकारियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि केन्द्रीय नेतृत्व द्वारा सदस्यता अभियान में सांसद, विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष, जनपद अध्यक्ष सहित सभी जनप्रतिनिधियों के लिए एक लक्ष्य निर्धारित किया गया है
उन्होंने आह्वान किया कि सदस्यता अभियान के लक्ष्य को पूरा करने के लिए सभी एक जुट हो जाएं और जिसे जो दायित्व दिया गया है उसे पूरे समर्पित भाव से निभाएं। कार्यकर्ता प्रत्येक बूथ तक पहुंचे और अधिक से अधिक लोगों को दल व दल की विचारधारा से जोड़ने का प्रयास करे।

विधान सभा कर्णप्रयाग सदस्यता अभियान के संयोजक अरुण मैठाणी ने कहा कि भाजपा संगठन का निर्वाचन लोकतांत्रिक तरीके से होता है।उसी क्रम में संघठन के चुनाव होना है, इसी प्रक्रिया के अंतर्गत सदस्यता अभियान की तैयारी चल रही है। 30 अगस्त तक भाजपा का राष्ट्रीय स्तर से लेकर बूथ स्तर तक कार्यकर्ता प्रशिक्षण के पश्चात आगामी 2 सितंबर से प्रारंभ होने वाले सदस्यता अभियान को सफल बनाने में प्रत्येक कार्यकर्ता की अहम भूमिका होगी ‌ इस बार देश में 10 करोड़ सदस्य बनाने का लक्ष्य है जिसे भाजपा अपने निष्ठावान समर्पित कार्यकर्ताओं के बल पर पूरा करेगी।उन्होंने कहा जो पदाधिकारी कार्यकर्ता इसमें बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेता रहा है उसे दल ने हमेशा विशेष तवज्जो दी है और आगे भी देता रहेगा।बैठक में सह संयोजक समीर मिश्रा ,कै०गैंणा सिंह रावत,ने भी सम्बोधित किया इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष हीरा सिंह फनियाल, बीरेंद्र प्रभु,विक्रम मिंग्वाल, सुभाष चमोली, महामंत्री आशीष विष्ट , पूनम खण्डूरी , नारायण सिंह नेगी व अन्य उपस्थित थे।