Home उत्तराखंड बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर टूटकर गिरा विशालकाय पेड़, बद्रीनाथ विधायक सहित स्थानीय...

बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर टूटकर गिरा विशालकाय पेड़, बद्रीनाथ विधायक सहित स्थानीय लोगों ने हटाया पेड़

15
0

चमोली में बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर विरही के पास एक विशालकाय चीड़ का पेड़ गिरने से यातायात पूरी तरह बाधित हो गया।बताया जा रहा है कि विरही के नजदीक अचानक सड़क किनारे खड़ा बड़ा चीड़ का पेड़ गिरकर बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर आ गिरा, जिससे मार्ग पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। इस दौरान अपने कार्यक्रम से गुजर रहे बद्रीनाथ विधायक लखपत बुटोला एव स्थानीय राहगीरों ने
काफी मशक्कत के बाद पेड़ को सड़क से हटाकर मार्ग को सुचारु किया गया, जिसके बाद यातायात सामान्य हो सका।
स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासन की ओर से कोई भी टीम समय पर मौके पर नहीं पहुंची, जिसके चलते लोगों को स्वयं ही मार्ग खोलना पड़ा।