स्वास्थ्य ब्यवस्था के साथ अहम विषयों पर कार्य हेतु मुख्यमंत्री ने ली बैठक
देहरादून:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज सचिवालय में चिकित्सा शिक्षा एवं चिकित्सा स्वास्थ्य विभाग की बैठक लेते हुए निर्देश दिए कि मरीजों को रजिस्ट्रेशन हेतु लम्बी लाइनों से बचने के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन एवं टोकन की व्यवस्था के लिए सिस्टम विकसित किया जाए। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि टेलीमेडिसिन की सुविधा के लिए हेल्पलाईन नम्बर 104 को...
5हजार मीटर की ऊंचाई पर स्थित माणा पास में एमबीटी रैली का हुवा सफल आयोजन
चमोली: भारत की अधिकतम ऊंचाई वाले माणा पास (5632 मी.) से पहली बार एमटीबी रैली का सफल आयोजन किया गया। विश्व पर्यटन दिवस के मौके पर इस बार स्की माउंटेनियरिंग ऐसोसिएशन द्वारा प्रशासन के सहयोग से एमटीबी रैली आयोजित की गई। बद्रीनाथ मंदिर समिति के उपाध्यक्ष किशोर पंवार, एसडीएम कुमकुम जोशी, बद्रीनाथ मंदिर के रावत ईश्वरी प्रसाद नम्बूदरी ने...
जिला अस्पताल में हृदय दिवस पर संगोष्ठी का आयोजन
चमोली :विश्व ह्दय दिवस के अवसर पर जिला चिकित्सालय में संगोष्ठी आयोजित की गई। जिसमें ह्दय संबधी रोगों और इससे बचने की जानकारी दी गई। संगोष्ठी में एसीएमओ डा. वीपी सिंह ने आम जनमानस से अपील करते हुए कहा कि आप अपने शरीर के महत्वपूर्ण अंग हृदय का विशेष ख्याल रखें। स्वस्थ जीवन शैली के तहत नियमित व्यायाम, खाने...
2 वाहनों की टक्कर, सभी यात्री सुरक्षित
चमोली: बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर नन्दप्रयाग सोनला के पास बुलेरो वाहन ओर बस की जोरदार भिड़ंत हो गई। वाहन में।सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं। इस दौरान दोनों वाहन चालकों के बीच तीखी नोकझोंक हो गयी पुलिस ने मामले को सुलझाते हुए यातायात सुचारू किया।
पूर्व सैनिकों के पाल्यों के देहरादून में लगेगा प्रशिक्षण शिविर
चमोली : जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय देहरादून में पूर्व सैनिकों, सैनिक विधवाओं के पुत्रों को आगामी 10 अक्टूबर से 04 दिसंबर,2022 तक भर्ती पूर्व प्रशिक्षण दिया जाएगा। जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल हेंमत ने बताया कि जनपद के समस्त पूर्व सैनिक एवं पुर्व सैनिक विधवाओं के पुत्र जिनकी शैक्षिक योग्यता 45 प्रतिशत अंको के साथ हाईस्कूल...
उत्तराखंड में पूर्व एमएलसी हाजी इकबाल की अब तक528 करोड़* की सम्पत्तियो को यूपी सरकार ने लिया कब्जे में
यूपी सहारनपुर ।।पूर्व बसपा एमएलसी हाजी इकबाल व उसके परिजनों और सहयोगियों की अब तक 528 करोड़ की सम्पत्तियो को यूपी सरकार जब्त कर चुकी है । जिन सम्पत्तियो को जब्त किया गया है उनमें अकेले सहारनपुर में 328 करोड़ की चल अचल सम्पतिया है जबकि उत्तराखंड के देहरादून में भी 200 करोड़ की सम्पत्तियो को भी ED ने...
पत्नी और बेटी की हत्या करने वाले को आजीवन कारावास की सजा
चमोली: पत्नी और बेटी की हत्या के मामले में जिला एवं सत्र न्यायाधीश नरेन्द्र दत्त की अदालत ने आरोपी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। अदालत ने आरोपी को 1 लाख के अर्थदण्ड से दण्डित किया है। आयुध अधिनियम में 2 वर्ष की सजा 2 हजार के अर्थदण्ड से दण्डित किया है। बता दें, मामला 2017 के...
फीफा ने रोनाल्डो ,मेसी के साथ भारत के इस खिलाड़ी को दिया बड़ा सम्मान समान
खेल: फीफा द्वारा विश्व प्रसिद्ध फुटबॉल खिलाड़ी रोनाल्डो ओर लियोनेल मेसी के साथ भारत के सुनील छेत्री के साथ खड़ा किया है। फीफा ने सुनील छेत्री के विशेष करियर पर एक डॉक्यूमेंट्री बनाई है जिसका नाम कैप्टन फेंटास्टिक है,जो पूरे भारत के लिए गौरवान्वित करने वाले क्षण हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी बधाई दी है। फीफा ने 1...
प्रशासन ने होटल और रिजोर्ट में की जांच शुरू
चमोली: अंकिता हत्या कांड के बाद चमोली जिला प्रशासन ने सभी होटल व्यवसायिक और रिजॉर्ट संचालकों पर कार्रवाई करनी शुरू कर दी है प्रशासन की ओर से सभी होटलों की चेकिंग की जा रही है होटल स्टाफ से लेकर होटल के रजिस्ट्रेशन और भू-अभिलेख, नक्सों की भी जांच की जा रही है। चमोली के प्रवेश द्वार गौचर, कर्णप्रयाग, जिला...
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में जिला कार्यालय सभागार में सम्पन्न हुई बैठक
रुद्रप्रयाग: पुलिस विभाग के तत्वाधान में आयोजित *जिला स्तरीय एन-काॅर्ड (नार्कोटिक्स काॅर्डिनेशन) समिति की बैठक* जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में जिला कार्यालय सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक में मादक पदार्थों के उत्पादन व तस्करी को लेकर जिलाधिकारी ने सभी रेखीय विभागों को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिये हैं। बुधवार को आयोजित जिला स्तरीय एन-काॅर्ड समिति की बैठक में...













