जोशीमठ। चमोली जिले में एनटीपीसी जल विद्युत परियोजना के विरोध में पांच ग्राम सभाओं का आंदोलन लगातार पांचवें दिन भी जारी रहा। अणिमठ, पैनी, सेलंग, ढाक, बड़गांव और तपोवन के ग्रामीण अपनी 15 सूत्रीय मांगों को लेकर डटे हुए हैं, जिन्हें अब राजनीतिक समर्थन भी मिलने लगा है। रविवार को बद्रीनाथ विधायक लखपत सिंह बुटोला आंदोलन स्थल पर पहुँचे और ग्रामीणों की मांगों को जायज ठहराते हुए अपना पूर्ण समर्थन दिया। विधायक ने सरकार और परियोजना प्रबंधन को आड़े हाथों लेते हुए चेतावनी दी कि यदि जल्द ही वार्ता के जरिए इन मांगों का समाधान नहीं निकाला गया, तो आने वाले समय में एक उग्र जन-आंदोलन खड़ा किया जाएगा। विधायक बुटोला ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि एनटीपीसी की इस परियोजना के कारण ही आज पूरा जोशीमठ क्षेत्र भू-धंसाव जैसी भीषण आपदा की मार झेल रहा है। उन्होंने भावुक होते हुए कहा कि विकास के नाम पर स्थानीय लोगों के जल, जंगल और जमीन इस परियोजना की भेंट चढ़ चुके हैं, जिसे अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
Sign in
Welcome! Log into your account
Forgot your password? Get help
Password recovery
Recover your password
A password will be e-mailed to you.








