Home उत्तराखंड
2
0

बस हादसे के बाद बिलख उठा बच्चा, कहा- हे बदरी-विशाल ये आज क्या किया।

रुद्रप्रयाग-आज उत्तराखंड को हादसों ने फिर हिला कर रख दिया है। रुद्रप्रयाग बदरीनाथ नेशनल हाईवे पर घोलतीर में एक बस अलकनंदा नदी में गिरने से पुलिस-प्रशासन में हड़कंप मच गया. वहीं इस हादसे ने लोगों को विचलित करने करके रख दिया। हादसे के बाद एक मासूम बच्चा बिलखता हुआ दिखाई दिया और हाथ जोड़कर ‘हे बदरी विशाल आपने ये क्या किया’ कहता दिखाई दिया। बच्चा जब ये सब कह रहा था मौके पर मौजूद सारे लोग सन्न रह गए। इस हृदय विदारक घटना के बाद पुलिस-प्रशासन रेस्क्यू अभियान में जुटा है।

बदरी-विशाल से गुहार लगाता दिखाई दिया बच्चा⤵️

रुद्रप्रयाग बदरीनाथ नेशनल हाईवे पर भीषण बस हादसे ने पूरे इलाके को हिलाकर रख दिया। जैसे ही स्थानीय लोग और पुलिस प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची मंजर देख रूह कांप गई। आसपास बस हादसे से छिटके लोगों की चीख पुकार मच रही थी। वहीं बस दुर्घटना स्थल पर एक बच्चा बदरी-विशाल से गुहार लगाता दिखाई दिया।

बस हादसे का भयावह मंजर⤵️

घटनास्थल पर एक मासूम बच्चा बिलखता हुआ दिखाई दिया और हाथ जोड़कर ‘हे बदरी विशाल आपने ये क्या किया’ कहता दिखाई दिया। बच्चे के आंखों में भयावह हादसे की तस्वीर ताजा थी और वो उसे भुला नहीं पा रहा था. बच्चा चीख-चीख कर बदरी-विशाल को याद कर रहा था।

हादसे के बाद लापता लोगों की तलाश तेज⤵️

बता दें कि रुद्रप्रयाग बस हादसे में चालक समेत कुल 20 लोग सवार थे. हादसे में 10 लोग बस से छिटक गई थे, जिसमें से दो लोगों की मौत हो गई. वहीं 10 लापता लोगों में से एक तीर्थयात्री का शव मिल गया है. वहीं रेस्क्यू टीम लापता लोगों की तलाश में जुटी हुई है. बताया जा रहा है कि बस तीर्थयात्रियों को लेकर बदरीनाथ धाम की ओर जा रही थी.वहीं बस हादसे के बाद क्षेत्र में अफरातफरी का माहौल बन गया।

बद्रीनाथ हाईवे के घोलतीर में दुर्घटना में रेस्क्यू कार्य निरन्तर चल रहा है, रेस्क्यू के दौरान आज हुई दुर्घटना में तीसरे व्यक्ति (01 महिला) का शव अलकनन्दा नदी में धारी देवी/डुंगरीपन्थ क्षेत्रान्तर्गत बरामद हुआ था, जिनकी शिनाख्त गौरी सोनी, निवासी वीर सावरकर मार्ग, वार्ड नं. 12 राजगढ़ राजगढ़, तहसील सदरपुर, मध्य प्रदेश, उम्र 41 वर्ष के रूप में हुई है।

अब घायलों, मृतकों व लापता चल रहे व्यक्तियों का अपडेटेड विवरण निम्नानुसार हैः⤵️

घायलों का विवरण (8) ⤵️

1- दीपिका सोनी निवासी सिरोही मीना वास, राजस्थान उम्र 42 वर्ष।
2- हेमलता सोनी निवासी प्रताप चौक, गोगुण्डा, राजस्थान, उम्र 45 वर्ष।
3- ईश्वर सोनी निवासी ई 202 पर्वत सिलिकॉन पैलेस, नियर अर्चना स्कूल, गुजरात उम्र 46 वर्ष।
4- अमिता सोनी निवासी 701 702 बिल्डिंग नं. 3 मीरा रोड, महाराष्ट्र, उम्र 49 वर्ष।
5- भावना सोनी ईश्वर, निवासी ई 202 पर्वत सिलिकॉन पैलेस, नियर अर्चना स्कूल, गुजरात, उम्र 43 वर्ष।
6- भव्य सोनी निवासी ई 202 सिलिकॉन पैलेस, बाम्बे मार्केट, नियर अर्चना स्कूल, गुजरात, उम्र 07 वर्ष।
7- पार्थ सोनी निवासी वार्ड नं. 11, राजगढ़, वीर सावरकर मार्ग ग्राम राजगढ़ मध्य प्रदेश, उम्र 10 वर्ष।
8- सुमित कुमार (वाहन चालक), पुत्र नरेश कुमार, निवासी बैरागी कैम्प, हरिद्वार, उम्र 23 वर्ष।
गम्भीर रूप से 4 घायलों को एयर लिफ्ट कर एम्स ऋषिकेश भेजा गया है।

*मृतकों का विवरण (3) ⤵️

1- विशाल सोनी, निवासी राजगढ़, मध्य प्रदेश, उम्र 42 वर्ष।
2- ड्रिमी, निवासी ई 202 पर्वत सिलिकॉन पैलेस, आईमाता चौक सूरत, गुजरात, उम्र 17 वर्ष।
3- गौरी सोनी, निवासी वीर सावरकर मार्ग, वार्ड नं. 12 राजगढ़ राजगढ़, तहसील सदरपुर, मध्य प्रदेश, उम्र 41 वर्ष।

*लापता (मिसिंग) चल रहे व्यक्तियों का विवरण (9) ⤵️

1- रवि भवसार, निवासी उदयपुर, शास्त्री सर्किल, राजस्थान, उम्र 28 वर्ष।
2- मौली सोनी, निवासी एफ 601 सिलिकॉन पैलेस बाम्बे मार्केट, पूना कुभंरिया रोड गुजरात, उम्र 19 वर्ष।
3- ललित कुमार सोनी, निवासी प्रताप चौक गोगुण्डा, राजस्थान, उम्र 48 वर्ष।
4- सुशीला सोनी, निवासी शास्त्री सर्किल, उदयपुर, राजस्थान, उम्र 77 वर्ष।
5- संजय सोनी, निवासी उदयपुर, शास्त्री सर्किल राजस्थान, उम्र 55 वर्ष।
6- मयूरी, निवासी सूरत, गुजरात, उम्र 24 वर्ष।
7- चेतना सोनी, निवासी उदयपुर राजस्थान, उम्र 52 वर्ष।
8- चेष्ठा, निवासी ई 202 पर्वत सिलिकॉन पैलेस, आईमाता चौक सूरत, गुजरात, उम्र 12 वर्ष।
9- कट्टा रंजना अशोक, निवासी थाणे मीरा रोड, महाराष्ट्र, उम्र 54 वर्ष।