चमोली :प्रौद्योगिकी संस्थान गोपेश्वर में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस बड़े उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर संस्थान के निदेशक प्रो0 अमित अग्रवाल ने छात्रों एवं संकाय सदस्यों को संबोधित करते हुए विज्ञान के महत्व और आधुनिक जीवन में उसकी उपयोगिता पर विस्तृत प्रकाश डाला।
अपने प्रेरणादायी संबोधन में निदेशक महोदय ने कहा कि वर्तमान समय कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) और उन्नत तकनीक का युग है। विज्ञान और तकनीक के माध्यम से समाज में निरंतर नए आयाम स्थापित हो रहे हैं। उन्होंने छात्रों को नवाचार, शोध एवं तकनीकी विकास की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।संस्थान के निदेशक प्रो0 अग्रवाल ने भारत के भौतिक शास्त्री सर सी0वी0 रमन द्वारा सन 1926 में रमन इफ़ेक्ट के आविष्कार के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि सर सी0वी0 रमन को इसके लिए नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
प्रतियोगिताओं का आयोजन
राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के उपलक्ष्य में संस्थान में क्विज प्रतियोगिता एवं पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
पोस्टर प्रतियोगिता परिणाम में
प्रथम स्थान पर योगिता पांडे, तृप्ति डंगवाल, निखिल कुंवर एवं रुक्मणि कांडपाल की टीम
द्वितीय स्थान पर आयशा नूर और तृतीय स्थान पर उदित रावल, विवेक भारद्वाज, वैभव अधिकारी एवं शिवम की टीम की रही।
वहीं क्विज प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर योगेश सिंह बिष्ट, कल्पेश बिष्ट, कैलाश सिंह एवं सपना
द्वितीय विजेता के रूप में
सचिन सिंह, सचिन रावत,ओमप्रकाश गोस्वामी एवं यश रावत रहे।
सभी विजेता प्रतिभागियों को संस्थान के निदेशक द्वारा पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का सफल संचालन सहायक प्राध्यापक मोनिका बर्तवाल द्वारा किया गया। इस अवसर पर संस्थान के कुलसचिव श्री संदीप कंडवाल, डॉ. बीना खाती, डॉ. अजायब सिंह, डॉ. डिंपल वोहरा तथा डॉ. रॉकी खजूरिया सहित अन्य कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
राष्ट्रीय विज्ञान दिवस का यह आयोजन विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच, नवाचार एवं अनुसंधान के प्रति जागरूकता बढ़ाने में सहायक सिद्ध हुआ।









vardenafil 20mg price
vardenafil 20mg price
ciprofloxacin eye drops
ciprofloxacin eye drops
tetracycline 500 mg capsule price
tetracycline 500 mg capsule price
zoloft pill
zoloft pill
lamictal for anxiety
lamictal for anxiety
Comments are closed.