Home उत्तराखंड महिला मोर्चा सम्मेलन कर फूंका चुनावी बिगुल

महिला मोर्चा सम्मेलन कर फूंका चुनावी बिगुल

33
0

पोखरी ।भाजपा ने पोखरी में बद्रीनाथ विधानसभा का महिला मोर्चा सम्मेलन कर फूंका चुनावी बिगुल यहां बस स्टेंड पर आयोजित महिला मोर्चा सम्मेलन को सम्बोधित करते हुये प्र्रदेश भाजपा महिला मोर्चे की प्रदेश अध्यक्ष और यमकेशवर विधायक ऋतुभूषण खण्डूरी ने कहा कि महिला ही देश और समाज की रीढ़ है इन्हीं की बदौलत समाज देश आगे बढ़ता है केवल भाजपा ही महिलाओं को सम्मान देने वाली पार्टी है इसी पार्टी में सुरक्षित रह सकती है भाजपा की डबल की सरकार के राज में देश का चहुंमुखी विकास हो रहा है और देश की सीमाये सुरक्षित है


इन्होंने केन्द्र की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार और प्रदेश की पुस्कर सिंह धामी की विकास योजनाओं की उपलब्धिया गिनाई और कहा बद्रीनाथ के विधायक महेंद्र प्रसाद भट्ट महिला सशक्तिकरण के धोतक है वहीं बद्रीनाथ के विधायक महेंद्र प्रसाद भट्ट ने कहा कि भाजपा की डबल इंजन की सरकार का उद्देश्य राष्ट्र हित है इस लिये देश का नेतृत्व सुरक्षित हाथों में होना चाहिये इस लिये 2022 के चुनाव में भाजपा को भारी बहुमत से जिताकर प्र्रदेश की बागडोर सौपे इस अवसर पर नन्द प्रयाग की नगर पंचायत अध्यक्ष हिमानी वैष्णव, नगरपालिका अध्यक्ष गौचर मंजू बिष्ट, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष पोखरी सुशीला रावत, भाजपा जिलाध्यक्ष रघुवीर विष्ट,महिला मोर्चा अध्यक्ष पोखरी माहेश्वरी नेगी, सहकारी बैंक अध्यक्ष गजेंद्र विष्ट, जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष चन्द्रकाला तिवारी, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष बीरेंद्र पाल भंडारी, नगर मंडल अध्यक्ष पोखरी जितेंद्र सती, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष विजया रावत भाजपा प्रभारी चमोली विजय कपरवाण , गढ़वाल संयोजक सुशीला विष्ट, केदारनाथ की पूर्व विधायक आशा नौटियाल, महिला मोर्चा चमोली सुषमा रावत, प्रभारी बद्रीनाथ रमेश मैखुरी, मौजूद थे