Home उत्तराखंड प्रतिबंधित प्लास्टिक प्रयोग को लेकर विधिक सेवा प्राधिकरण और नगर पालिका ने...

प्रतिबंधित प्लास्टिक प्रयोग को लेकर विधिक सेवा प्राधिकरण और नगर पालिका ने निकाली जनजागरूकता रैली

18
0

चमेालीः प्रतिबंधित प्लास्टिक प्रयोग को लेकर जिला मुख्यालयग गोपेश्वर में विधिक सेवा प्राधिकरण, नगर पालिका गोपेश्वर ने स्कूली बच्चों के साथ जागरूकता रैली निकाली।
शनिवार को विधिक सेवा प्राधिकारण और नगर पालिका चमोली गोपेश्र की ओर स जिला मुख्यालय गोपेश्वर में गोपीनाथ मंदिर परिसर से मंदिर मार्ग होते हुए पेट्रोल पंप तक जन जागरूकता रैली का आयेाजन किया गया। रैली में  सिविल जज सीनियर डिवीजन/ सचिव जिला विधिक सेवा  प्राधिकारण  सुमिरन कौर ने बताया कि पर्यावरण और मानव सुरक्षा के लिए  यह जागरूकता रैली निकाली गई है जिसमें प्रतिबंधित प्लास्टिक के नुकसान और इससे आम जनमानस पर वाले प्रभाव को लेकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। इसकेे बावजूद भी जो लोग प्रतिबंधित प्लास्टिक का प्रयोग करते पाये जाते हैं तो उन्हें अर्थदंड की सजा का प्रावधान है जो 2 लाख से 5 लाख तक है।
वहीं नगर पालिका अध्यक्ष पुष्पापासवान ने कहा कि नगर को स्वच्छ और सुरक्षित रखने के लिए जागरूकता रैली का आयेाजन किया जा रहा है और वक्त वक्त पर नगर पालिका द्वारा प्लाटिक को लेकर लोगों के बीच जाकर जागरूक किया जाता है वहीं व्यापारिक प्रतिष्ठानों में व्यारियों को नोटिस और चालान काटकर भी इस पर सख्ती की जाती है।