Home उत्तराखंड सुमेरू पर्वत के निकट छह फीट बर्फ में फंसे यात्री का किया...

सुमेरू पर्वत के निकट छह फीट बर्फ में फंसे यात्री का किया रेस्क्यू

5
0

रुद्रप्रयाग। केदारनाथ से चार किमी ऊपर भैरव मंदिर की तरफ सुमेरू पर्वत के समीप 6 फीट बर्फ में फंसे एक यात्री का एसडीआरएफ व डीडीआरएफ के जवानों ने सकुशल रेस्क्यू किया है। पीड़ित यात्री को धाम स्थित विवेकानंद अस्पताल में भर्ती किया गया है। जहां स्वास्थ्य में तेजी से सुधार हो रहा है।
वृंदावन, उत्तर प्रदेश के 38 वर्षीय सचिन गुप्ता बीते बृहस्पतिवार को केदारनाथ दर्शन को आया था। शुक्रवार को सुबह वह केदारनाथ से भगवान भैरवनाथ मंदिर गया। वहां से यह यात्री सीधे सुमेरू पर्वत की तरफ निकल गया। काफी दूर जाने के बाद वह, वहां बर्फ में फंस गया। काफी प्रयास के बाद भी वह जब वापस नहीं लौटा तो उसने पुलिस कंट्रोल रूम को फोन किया। इसके बाद देहरादून पुलिस कंट्रोल रूम से जिला आपदा कंट्रोल रूम और केदारनाथ पुलिस चौकी को अपराह्न बाद लगभग 3.30 बजे फोन आया और यात्री के भैरवनाथ मंदिर की तरफ सुमेरू पर्वत के समीप बर्फ में फंसे होने की जानकारी दी गई। इसके बाद जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार के दिशा-निर्देश पर एसडीआरएफ और डीडीआरएफ के जवानों का दल 4.40 बजे शाम को कोहरे व बूंदाबांदी वाले मौसम के बीच यात्री की खोजबीन के लिए केदारनाथ से मौके के लिए रवाना हुआ। लगभग दो घंटे बाद दल यात्री तक पहुंचा, जहां पाया कि वह बर्फ में फंसा हुआ है। इसके बाद दल द्वारा यात्री का रेस्क्यू कर केदारनाथ लाया गया। जहां उसे विवेकानंद अस्पताल में भर्ती किया गया है। डीडीएमओ नंदन सिंह रजवार ने बताया कि भैरवनाथ मंदिर से ऊपर की तरफ जाने की किसी को कोई अनुमति नहीं है। यह यात्री किससे पूछकर आगे के लिए गया, इसके बारे में पूछताछ की जाएगी।

Previous articleवाहन दुर्घटना ग्रस्त, 5की मौत 2 घायल
Next articleसड़क पर गिरा विशालकाय पेड़, फायर यूनिट गोपेश्वर ने त्वरित पहुंचकर पेड़ काटकर हटाया, यातायात किया सुचारू