Home उत्तराखंड
2
0

थराली: न्यायालय थराली द्वारा वाद संख्या 64/2021 के तहत धारा 420 और 120B भादवि के अभियुक्तों के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया गया था। अभियुक्तों में 1- फैजान अहमद पुत्र निसार अहमद निवासी गली नंबर 3 कर्बला करोल जिला मुरादाबाद 2- विजय सिंह यादव पुत्र गंगा सहाय निवासी ग्राम बरनी तहसील शाहाबाद जिला रामपुर 3- मुनाजिर पुत्र जुम्मा निवासी ग्राम गोहरपुर सुल्तानपुर थाना भोजपुर मुरादाबाद। इन अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम ने उनके ठिकानों पर तलाश और दबिश दी, किन्तु वे लगातार फरार रहे । वहीं, अभियुक्तों के वकील के साथ आत्मसमर्पण की योजना बनाते हुए 31 अगस्त 2024 को वे न्यायालय पहुँचने का प्रयास कर रहे थे। पुलिस ने उनकी पतारसी करते हुए 2 सितंबर 2024 को कर्णप्रयाग क्षेत्र से उन्हें गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों को माननीय न्यायालय द्वारा जारी किए गए गैर जमानती वारंट के आधार पर हिरासत में लिया गया। पुलिस ने सभी अभियुक्तों को सुनिश्चित करते हुए उनकी गिरफ्तारी का कारण न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया। अंततः, दिनांक 3 सितंबर 2024 को उन्हें माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है।