देहरादून। मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने सचिवालय में देवप्रयाग विधानसभा क्षेत्र के मेधावी और टॉपर विद्यार्थियों से मुलाकात की। विधायक विनोद कंडारी के नेतृत्व में भारत भ्रमण पर निकले विद्यार्थियों से मुख्य सचिव ने विभिन्न विषयों पर संवाद किया और अपने अनुभव साझा किए।
मुख्य सचिव ने कहा कि विद्यार्थियों की सफलता उनकी मेहनत का परिणाम है। जीवन में किसी भी क्षेत्र में सफलता हासिल करने के लिए मेहनत का कोई विकल्प नहीं है। उन्होंने विद्यार्थियों से अपने लक्ष्य पर पूरा ध्यान केंद्रित करने और निरंतर सीखते रहने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि तकनीक तेजी से बदल रही है, ऐसे में विद्यार्थियों को स्वयं को अपडेट रखने के साथ तकनीकी रूप से सक्षम बनना होगा। आज प्रतिस्पर्धा केवल गांव या क्षेत्र तक सीमित नहीं है, बल्कि देशभर के विद्यार्थियों के साथ है। इसलिए अपनी क्षमताओं को पहचानकर लगातार बेहतर करने की जरूरत है।
मुख्य सचिव ने मोबाइल फोन और तकनीक के उपयोग को लेकर भी विद्यार्थियों को जागरूक किया। उन्होंने कहा कि तकनीक के फायदे के साथ इसके दुष्प्रभाव भी हैं, इसलिए इसका सदुपयोग किया जाना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने की सलाह देते हुए कहा कि जीवन में लक्ष्य निर्धारित कर पूरी लगन और फोकस के साथ आगे बढ़ें।
इस अवसर पर विधायक विनोद कंडारी, सचिव बीवीआरसी पुरुषोत्तम, ज्योति यादव, ग्रामीण अभियंत्रण सेवा सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष जोत सिंह बिष्ट, अपर सचिव नमामि बंसल सहित शिक्षा विभाग के अधिकारी और देवप्रयाग विधानसभा क्षेत्र के मेधावी छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
Sign in
Welcome! Log into your account
Forgot your password? Get help
Password recovery
Recover your password
A password will be e-mailed to you.








