Home उत्तराखंड जिला युवा कल्याण विभाग ने आयोजित किया युवा महोत्सव, महिलामंगल दलों ने...

जिला युवा कल्याण विभाग ने आयोजित किया युवा महोत्सव, महिलामंगल दलों ने किया प्रतिभाह

24
0

चमोली: जिला युवकल्याण विभाग चमोली की ओर से युवा महोत्सव के कार्यक्रम के तहत विकास खण्ड दशोली सभागार में विकास खंड की महिला मंगल दलों का सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया।

युवा महोत्सव कार्यक्रम आयोजित महिला मंगलदलों के सांकृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ दशोली प्रमुख विनीता देवी ने किया।
इस दौरान विकास खण्ड के विभिन्न गांवों की 20 से अधिक महिला मंगल दलों ने आयोजित सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।
इस दौरान गढ़वाली संक्रति से जुड़े झुमैलो, समहू गान के नाटक की प्रस्तुतियां दी।
कार्यक्रम का संचालन हरसवर्धन थपलियाल द्वारा किया गया।
मुख्य निर्णायक की भूमिका में अमर सिंह रावत, युवा कल्याण अधिकारी दशोली दीपक बिष्ट ने कहा कि महिला शशक्तिकरण में हर वर्ष यह कार्यक्रम आयोजित किये जाते है।
ब्लॉक प्रमुख विनीता देवी ने कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में समाज के अग्रणी पंक्ति में खड़ी हैं। महिलाओ मंगलदलों के लिए आयोजित इस तरह के प्रतियोगी कार्यक्रम महत्वपूर्ण साबित होते हैं।

कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य दीपा देवी, प्रधान संगठन अध्य्क्ष दशोली नयन सिंह कुंवर, जीत सिंह, पंकज सिंह, विनोद प्रसाद ममगाई सहायक विकास अधिकारी पंचायत, नायाब तहसीलदार दीपशिखा भी मौजूद रहै