गोपेश्वर
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ चमोली द्वारा संघ के 100 वर्ष पूरे होने पर गोपेश्वर नगर के गोपेश्वर में संघ शताब्दी वर्ष कार्यक्रम आयोजित किया गया।
शेरा मैदान में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रांत कार्यवाह श्रीमान दिनेश जी ने मां भारती के चित्र पर पुष्पार्पण कर शस्त्र पूजा की। उन्होंने अपने वक्तव्य में कहा 1925 में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की स्थापन हुई थी। आज 2025 में संघ को 100 वर्ष पूर्ण हो गए हैं,जिसे संघ शताब्दी वर्ष रूप में माना रहा है। संघ विजयदशमी को हर वर्ष अपना स्थापना दिवस मानता है , इसी परिपेक्ष में गोपेश्वर के स्वयं सेवकों द्वारा अपने शताब्दी वर्ष के कार्यक्रम मनाया गया है।इस शताब्दी वर्ष में संघ द्वारा बस्ती बस्ती गांव गांव समरसता ,कुटुंब प्रबोधन,पर्यावरण, स्वदेशी, नागरिक कर्त्तव्य पंच परिवर्तन के कार्य किए जाएंगे तथा इन लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए प्रत्येक स्वयं सेवकों को आज ही से लक्ष्य प्राप्ति के लिए तैयार रहना चाहिए।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए पाल आई केयर के एन एन पाल जी ने कहा, संघ द्वारा इस शताब्दी वर्ष में जो पांच लक्ष्य लिए गए हैं, वह भारत को परम वैभव के साथ अखंड भारत की परिकल्पना चरितार्थ करेगा जिसमें हम सब की आहुति अनिवार्य है।
मातृशक्ति द्वारा जगह जगह पर स्वयं सेवकों पर पुष्पवर्षा की गई।
इस अवसर पर माननीय जिला संघचालक जी, नगर संचालक महेंद्र जी , प्रांत धर्मजागरण प्रमुख नारायण जी, विभाग प्रचारक मनोज जी, विभाग सह कार्यवाह कालिका जी, जिला प्रचारक मिथिलेश जी, जिला कार्यवाह विक्रम जी, जिला, जिला व्यवस्था प्रमुख आयुष जी, सुरेन्द्र जी, हिम्मत जी, मंगला जी प्रचार विभाग के अजय जी डब्बलजी, राकेश पुरोहित जी, अरविंद जी आदि स्वयं सेवक उपस्थित थे।
Sign in
Welcome! Log into your account
Forgot your password? Get help
Password recovery
Recover your password
A password will be e-mailed to you.






