Home उत्तराखंड 6सितंबर से से शुरू होगी लाता माँ भगवती की देवरा यात्रा

6सितंबर से से शुरू होगी लाता माँ भगवती की देवरा यात्रा

27
0

जोशीमठ: नन्दा देवी सिद्ध पीठ लाता मंदिर मे नीती घाटी के समस्त देवी देवता पश्वा,जनप्रतिनिधि व नन्दा देवी सेवा समिति के अध्यक्ष डॉ0 मान सिंह राणा उपाध्यक्ष धुरुगरुडया सचिव लक्ष्मण सिंह बुटोला कोषाध्यक्ष नन्दन सिंह सरक्षण ठाकुर सिंह राणा एवं समस्त कार्यकारणी सदस्य नीती घाटी नन्दा देवी दयोरा यात्रा के तिथि एवं लग्न के विषय में मां नन्दा देवी व भूमियाल देवता को अवतारित किया गया। सिद्ध पीठ माँ भगवती लाता नन्दा देवी ने आज्ञा दी कि नन्दा अष्टमी त्यौहार के बाद 10वी तिथि (06 सितम्बर ) से सिद्ध पीठ मां नन्दा देवी नीती घाटी मे भ्रमण के लिए लाता गॉव से प्रस्थान करेगी। इस शुभावसर पर समिति के अध्यक्ष व समिति के कार्यकारणी सदस्य देहरादून से डॉ राम कृष्ण सिंह रावत लाता, ठाकुर सिंह राणा मलारी , चंद्र सिंह राणा मलारी,गुलाब सिंह राणा जेलम,नरेंद्र सिंह राणा जेलम, बसु खाती नीती व पुष्कर सिंह राणा मीडिया प्रभारी लाता मंदिर सेवा समिति नीती घाटी,समस्त लाता गॉव के गणमान्य सदस्य, समस्त नीती घाटी के जनप्रतिनिधि व बुद्धिजीवी ब्यक्ति शामिल थे।