चमोली:ज्योतिर्मठ सलूड, डुंगरा, डूंगरी, बरोशी, मोल्टा, पगनों ग्राम सभा की जनता आज ढोल दामाऊ गाजे बाजे के साथ सड़क जैसी मूलभूत समस्या के लिए जोशीमठ की सड़कों पर उतरी, PMGSY और ठेकेदार पर लगाया आरोप PMGSY का फूंका पुतला अलग अलग बजटों के साथ। बदहाली पर भड़के सलुड डूंग्रा के ग्रामीण, जोशीमठ में ढोल-दमाऊ के साथ हुंकार
जोशीमठ। अपनी उपेक्षा और सड़क की बदहाली से त्रस्त जोशीमठ विकासखंड के सलुड डूंग्रा गांव के ग्रामीणों का धैर्य आखिरकार जवाब दे गया। वर्षों से सड़क के सुधारीकरण और डामरीकरण की बाट जोह रहे ग्रामीणों ने अब प्रशासन के खिलाफ ‘आर-पार’ की जंग का ऐलान कर दिया है। मंगलवार को ग्रामीणों ने गाजे-बाजे और पारंपरिक वाद्ययंत्रों के साथ जोशीमठ की सड़कों पर उतरकर एक अनोखा और उग्र विरोध प्रदर्शन किया।
रैली के जरिए दिखाया दम
मंगलवार सुबह बड़ी संख्या में ग्रामीण जोशीमठ ब्लॉक सभागार में एकत्रित हुए। यहाँ से शुरू हुई आक्रोश रैली मुख्य बाजार, नटराज चौक और बद्रीनाथ टैक्सी स्टैंड होते हुए तहसील मुख्यालय तक पहुँची। रैली के दौरान ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) और स्थानीय प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि शासन-प्रशासन उनकी जायज मांगों को अनसुना कर रहा है।
ठेकेदार की मनमानी और विभाग की चुप्पी
प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे स्थानीय निवासी भरत सिंह कुंवर ने विभाग और ठेकेदार के बीच कथित सांठगांठ पर कड़ा प्रहार किया। उन्होंने कहा:
ग्रामीणों ने तहसील प्रशासन को सौंपे ज्ञापन में स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि निम्नलिखित कदम नहीं उठाए गए, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा:








