चमोली: जनपद के बेडूबगड़ में तीन दिवसीय जनजातीय समागम सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष दौलत सिंह बिष्ट ने दीप प्रज्वलित कर किया।
भोटिया पड़ाव बेडूबगड़ में आयोजित इस समागम में पारंपरिक परिधानों के साथ उत्तराखंड की समृद्ध जनजातीय संस्कृति की झलक देखने को मिली। कार्यक्रम के दौरान पौणा नृत्य की आकर्षक प्रस्तुति दी गई, वहीं विभिन्न गांवों से पहुंची महिला मंगल दलों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर वातावरण को उत्सवमय बना दिया।
समिति के अध्यक्ष हरीश परमार ने बताया कि इस समागम का उद्देश्य जनजातीय समुदाय को संगठित करना, अपनी सांस्कृतिक विरासत का संरक्षण करना तथा समुदाय से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए एक साझा मंच उपलब्ध कराना है।
इस अवसर पर डॉ. यू. एस. रावत, समिति अध्यक्ष हरीश परमार, लक्ष्मण फरकिया, पीतांबर मॉल्फा, पुष्कर राणा, मनोज रावत, लक्ष्मण बुटोला, प्रेम सिंह, नंदी राणा, दीपेंद्र सिंह, प्रिंस केसर सिंह सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
Sign in
Welcome! Log into your account
Forgot your password? Get help
Password recovery
Recover your password
A password will be e-mailed to you.








