Home ब्यक्ति विशेष चमोली की आंचल फर्स्वाण बनी फेमिना मिस इंडिया उत्तराखंड 2026

चमोली की आंचल फर्स्वाण बनी फेमिना मिस इंडिया उत्तराखंड 2026

29
0

चमोली की आंचल फर्स्वाण बनी फेमिना मिस इंडिया उत्तराखंड 2026
मुंबई में आयोजित होने वाली फेमिना मिस इंडिया प्रतियोगिता में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करेंगी आंचल फर्स्वाण
चमोली के बंड में /पीपलकोटी के किरुली गांव की है आंचल फर्स्वाण
वर्तमान में देहरादून रहता है परिवार
पिताजी रविन्द्र फर्स्वाण भारतीय सेना के सेवानिवृत्त सूबेदार है और मां गृहिणी
आंचल फर्स्वाण के फेमिना मिस इंडिया उत्तराखंड 2026 बनने पर गांव किरूली और बंड क्षेत्र में खुशी की लहर
पहाड़ की बेटियों के लिए नजीर बनी आंचल फर्स्वाण।

पीपलकोटी।

कैंट रोड स्थित सेंट्रियो मॉल के स्काई डेक में आयोजित फेमिना मिस इंडिया उत्तराखंड 2026 के ग्रैंड फिनाले में में उत्तराखंड के विभिन्न जनपदों से 21 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। जिसमें प्रतिभागियों ने जलवे बिखेरे। फिनाले में जब प्रतिभागी मंच पर आए तो उन्होंने अपनी मनमोहक रेंपवॉक से सबका दिल जीत लिया। इस दौरान 21 प्रतिभागियों के बीच हुए कड़े मुकाबले के बाद चमोली की आंचल फर्स्वाण के सिर फेमिना मिस इंडिया उत्तराखंड 2026 का ताज सजा। अब आंचल मुंबई में आयोजित होने वाली फेमिना मिस इंडिया प्रतियोगिता में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करेंगी। आंचल फर्स्वाण ने अपनी प्रतिभा और सुंदरता से उत्तराखंड को राष्ट्रीय मंच पर एक नई पहचान दिलाई है। आंचल फर्स्वाण ने पहाड़ की बेटियों के लिए नये प्रतिमान स्थापित किए हैं कि कैसे पहाड़ की बेटियां अपना मुकाम खुद बना सकती है। आंचल फर्स्वाण ने अपनी सफलता का पूरा श्रेय अपने माता पिता और परिवार को दिया।

गौरतलब है कि आंचल फर्स्वाण सीमांत जनपद चमोली के बंड क्षेत्र पीपलकोटी के किरुली गांव की निवासी है। वर्तमान में उनका परिवार देहरादून के रायपुर में रहता है। फिजियोथैरेपिस्ट की पढ़ाई कर रही आंचल फर्स्वाण बेहद साधारण परिवार से ताल्लुक रखती है। आंचल के पिताजी रविन्द्र फर्स्वाण भारतीय सेना के सेवानिवृत्त सूबेदार है और मां गृहिणी। आंचल के दादा स्वर्गीय गजपाल फर्स्वाण भी भारतीय सेना से सेवानिवृत्त सूबेदार थे।

आंचल फर्स्वाण के फेमिना मिस इंडिया उत्तराखंड 2026 बनने पर उनके गांव किरुली और बंड क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है। सबको उम्मीद है कि मुंबई में आयोजित होने वाली फेमिना मिस इंडिया प्रतियोगिता में भी आंचल फर्स्वाण मिस इंडिया का ताज हासिल करने में सफल होगी।

फेमिना मिस इंडिया उत्तराखंड 2026 में इनको ये मिले सब-टाइटल
मिस रैंप वॉक- दीपिका लखेड़ा
मिस ग्लोइंग स्किन- रचना रावत
मिस कॉन्जिनियल- सौम्या जोशी
मिस टैलेंटेड-वैष्णवी लोहानी
मिस ब्यूटीफुल स्माइल- खुशबू बेनीवाल
मिस ब्यूटीफुल आईज- प्रिंसिया चुफाल
मिस फोटोजेनिक- आँचल फर्स्वाण
मिस रेडिएंट पर्सनेलिटी- सिद्धि भट्ट