Home उत्तराखंड घरेलू व व्यवसायिक गैस की कमी पर प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी से की...

घरेलू व व्यवसायिक गैस की कमी पर प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी से की मुलाकात

4
0

चमोली: घरेलू व व्यवसायिक गैस की कमी पर प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी से की मुलाकात.
जिला खाद्य अधिकारी के प्रतिनिधि द्वारा मामले मे सही जानकारी न दिए जाने पर उन्हें खाद्य पूर्ति अधिकारी को सो कॉज नोटिस जारी करने के आदेश दिए गए।

चमोली जनपद में घरेलू एवं व्यवसायिक गैस की कमी को लेकर एक प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी से मुलाकात कर समस्या उठाई। खाड़ी देशों में चल रहे संघर्ष के चलते उत्पन्न वैश्विक स्थिति का असर अब स्थानीय स्तर पर भी देखने को मिल रहा है, जिससे आम जनता और व्यापारियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
पूर्व कैबिनेट मंत्री के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल जिला अधिकारी कार्यालय पहुंचा, जहां उन्होंने जिलाधिकारी को गैस आपूर्ति से जुड़ी समस्याओं से अवगत कराया। इस दौरान लोगों ने बताया कि व्यवसायिक गैस की कमी के कारण होटल, रेस्टोरेंट और अन्य कारोबार प्रभावित हो रहे हैं।
जिलाधिकारी चमोली गौरव कुमार ने स्पष्ट किया कि जनपद में घरेलू गैस की कोई कमी नहीं है, जबकि कमर्शियल गैस कनेक्शन की कमी जरूर सामने आई है। उन्होंने आश्वासन दिया कि इस समस्या के समाधान के लिए संबंधित विभागों के साथ समन्वय कर आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।
मुलाकात के दौरान राजेंद्र सिंह, बीरेंद्र अशवाल, तारेन्द्र थपलियाल, रविन्द्र नेगी, अनूप रावत, राकेश नवानी, अंकित सिंह सहित कई लोग मौजूद रहे।