Home उत्तराखंड प्रभारी मंत्री पहुँचे बद्रीनाथ धाम, यात्रा व्यवस्थाओ का लिया जायजा, दिए आवश्यक...

प्रभारी मंत्री पहुँचे बद्रीनाथ धाम, यात्रा व्यवस्थाओ का लिया जायजा, दिए आवश्यक निर्देश

7
0

चमोली जनपद में चारधाम यात्रा का आगाज हो चुका है। गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ ही अब केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम के कपाट खोलने की तैयारियां भी अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। बद्रीनाथ धाम के कपाट 23 अप्रैल को श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे।
यात्रा को लेकर शासन-प्रशासन युद्ध स्तर पर तैयारियों में जुटा हुआ है। इसी क्रम में रविवार को जनपद चमोली के प्रभारी मंत्री भारत सिंह चौधरी प्रशासनिक टीम के साथ बद्रीनाथ धाम पहुंचे। उन्होंने यात्रा व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान प्रभारी मंत्री ने बद्रीनाथ मास्टर प्लान को लेकर प्रदेशवासियों के लिए सकारात्मक संदेश दिया। हालांकि, उन्होंने कमेड़ा से बद्रीनाथ के बीच कई स्थानों पर सड़क सुधारीकरण कार्य अधूरा पाए जाने पर नाराजगी जताई और संबंधित अधिकारियों को जल्द से जल्द कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।
इस मौके पर स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी भी मौजूद रहे, जिनमें विधायक भोपाल राम टम्टा, भाजपा जिला अध्यक्ष गजपाल बरतवाल , विपिन कंडारी, ग सहित अन्य लोग शामिल थे।
चारधाम यात्रा को लेकर प्रशासन द्वारा सुरक्षा, यातायात, स्वास्थ्य और मूलभूत सुविधाओं को लेकर व्यापक इंतजाम किए जा रहे हैं, ताकि श्रद्धालुओं को सुगम और सुरक्षित यात्रा का अनुभव मिल सके।