Home उत्तराखंड गोपेश्वर में स्थापित होगा अत्याधुनिक डायलिसिस सेंटर: बलूनी

गोपेश्वर में स्थापित होगा अत्याधुनिक डायलिसिस सेंटर: बलूनी

9
0

चमोली : गोपेश्वर में स्थापित होगा अत्याधुनिक डायलिसिस सेंटर
चमोली। गढ़वाल लोकसभा क्षेत्र के लोगों के स्वास्थ्य हितों को प्राथमिकता देते हुए सांसद अनिल बलूनी ने अपनी सांसद निधि से ₹65 लाख की धनराशि स्वीकृत कर गोपेश्वर में अत्याधुनिक (स्टेट-ऑफ-द-आर्ट) डायलिसिस सेंटर स्थापित करने का निर्णय लिया है।
गोपेश्वर में लंबे समय से डायलिसिस सेंटर की मांग की जा रही थी। इस महत्वपूर्ण पहल के साकार होने से चमोली जनपद सहित आसपास के क्षेत्रों के किडनी रोगियों को उपचार के लिए देहरादून, ऋषिकेश या अन्य बड़े शहरों की ओर नहीं जाना पड़ेगा। मरीजों को अपने ही क्षेत्र में बेहतर, आधुनिक और सुलभ स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी।
यह डायलिसिस सेंटर अत्याधुनिक मशीनों और आवश्यक चिकित्सा सुविधाओं से सुसज्जित होगा, जिससे किडनी रोग से पीड़ित मरीजों को समय पर उपचार मिल सकेगा। पहाड़ी क्षेत्रों में रहने वाले मरीजों और उनके परिजनों को इससे आर्थिक एवं समय की बचत के साथ बड़ी राहत मिलेगी।
स्थानीय लोगों ने इस निर्णय का स्वागत करते हुए इसे जनपद के स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया है। क्षेत्रवासियों का मानना है कि डायलिसिस सेंटर की स्थापना से स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती मिलेगी और गंभीर बीमारियों से जूझ रहे मरीजों को अपने घर के निकट ही बेहतर उपचार उपलब्ध हो सकेगा।