चमोली के औली में भारत-अमेरिका संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘युद्ध अभ्यास 2026’ शुरू
चमोली। भारत और अमेरिका की सेनाओं के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘युद्ध अभ्यास-2026’ का 22वां संस्करण मंगलवार से उत्तराखंड के औली में शुरू हो गया। औली स्थित विदेशी प्रशिक्षण केंद्र में आयोजित उद्घाटन समारोह में दोनों देशों के सैन्य अधिकारियों ने जवानों को संबोधित किया। अभ्यास का उद्देश्य पर्वतीय और अर्ध-पर्वतीय क्षेत्रों में संयुक्त सैन्य अभियानों की क्षमता को मजबूत करना है।
उद्घाटन समारोह में भारतीय सेना की 14वीं इन्फैंट्री डिवीजन के जीओसी मेजर जनरल अमरेश गुंजन और अमेरिकी सेना की 11वीं एयरबोर्न डिवीजन की पहली इन्फैंट्री ब्रिगेड कॉम्बैट टीम के कमांडर कर्नल बेंजामिन जैकमैन मौजूद रहे। अभ्यास में भारत और अमेरिका के करीब 600-600 सैन्यकर्मी हिस्सा ले रहे हैं।
संयुक्त सैन्य अभ्यास औली के साथ-साथ राजस्थान की महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में भी आयोजित किया जा रहा है। इस दौरान पैदल सेना आधारित अभियानों और एकीकृत युद्ध समूहों के संचालन को लेकर दोनों देशों के सैनिक संयुक्त प्रशिक्षण करेंगे।
अभ्यास में आधुनिक तकनीक का भी इस्तेमाल किया जाएगा। निगरानी और टोही अभियानों के लिए ड्रोन तथा स्वायत्त प्रणालियों का उपयोग होगा। वहीं महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में आधुनिक हथियार प्रणालियों का प्रदर्शन किया जाएगा। दोनों देशों की सेनाओं के विशेषज्ञ उभरती तकनीक, बहु-क्षेत्रीय युद्ध और बदलती सैन्य चुनौतियों से जुड़े अनुभव भी साझा करेंगे।
Sign in
Welcome! Log into your account
Forgot your password? Get help
Password recovery
Recover your password
A password will be e-mailed to you.








