Home उत्तराखंड अस्थायी कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान को लेकर बीकेटीसी सदस्य ने की...

अस्थायी कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान को लेकर बीकेटीसी सदस्य ने की बैठक

39
0

बदरीनाथ। श्री बदरी-केदार मंदिर समिति (बीकेटीसी) के माननीय सदस्य धीरज सिंह उर्फ मोनू पंचभैया ने सोमवार को मंदिर हॉल में अस्थायी कर्मचारियों की बैठक आयोजित कर उनकी विभिन्न समस्याओं और मांगों को सुना।
बैठक के दौरान कर्मचारियों ने नियमितीकरण, समान कार्य के लिए समान वेतन, वेतन वृद्धि, आवास सुविधा सहित अन्य लंबित मांगों को प्रमुखता से उठाया। कर्मचारियों ने अपनी कार्य परिस्थितियों और सुविधाओं से जुड़े विभिन्न मुद्दों से भी समिति सदस्य को अवगत कराया।
इस अवसर पर मोनू पंचभैया ने कर्मचारियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए आश्वासन दिया कि उनकी सभी जायज मांगों और समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि बीकेटीसी अध्यक्ष भी कर्मचारियों की मांगों के समाधान के लिए लगातार प्रयासरत हैं।
उन्होंने बताया कि कुछ दिन पूर्व मुख्यमंत्री के साथ हुई वार्ता भी सकारात्मक रही है और कर्मचारियों के हितों की रक्षा तथा उनकी समस्याओं के शीघ्र निराकरण के लिए संबंधित स्तर पर प्रभावी पहल की जाएगी।
बैठक में बड़ी संख्या में अस्थायी कर्मचारी मौजूद रहे। कर्मचारियों ने अपनी मांगों के प्रति सकारात्मक पहल का आश्वासन मिलने पर उम्मीद जताई कि उनकी समस्याओं का जल्द समाधान होगा।