चमोली। बद्रीनाथ धाम में चढ़ावे से जुड़े कथित अनियमितता प्रकरण की निष्पक्ष और गहन जांच की मांग को लेकर बद्रीनाथ विधायक लखपत बुटोला ने मंगलवार को बद्रीनाथ मंदिर परिसर में मौन व्रत रखते हुए धरना दिया। उन्होंने कहा कि यह मामला केवल आर्थिक अनियमितता का नहीं, बल्कि करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़ा विषय है।
धरने के दौरान विधायक बुटोला ने कहा कि यदि मंदिर के गर्भगृह और चढ़ावे से जुड़े मामलों में अनियमितताओं के आरोप सामने आए हैं, तो सरकार को इसकी निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच करानी चाहिए। उन्होंने कहा कि जिन लोगों पर आरोप लगे हैं, यदि वे अब भी अपने पदों पर बने हुए हैं, तो इससे जांच की निष्पक्षता पर भी सवाल उठ सकते हैं।
उन्होंने कहा कि बद्रीनाथ धाम केवल उत्तराखंड का ही नहीं, बल्कि देश के चार प्रमुख धामों में से एक है और करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है। ऐसे में मंदिर की व्यवस्था और चढ़ावे से जुड़े किसी भी कथित मामले की पारदर्शी जांच आवश्यक है, ताकि श्रद्धालुओं का विश्वास बना रहे।
विधायक ने कहा कि दोषी चाहे कोई भी हो, यदि जांच में आरोप सिद्ध होते हैं तो उसके खिलाफ ऐसी कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए, जो भविष्य के लिए नजीर बने और किसी भी धार्मिक स्थल पर इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
इस दौरान विधायक बुटोला ने भाजपा सरकार पर भी निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि सरकार धार्मिक मुद्दों पर राजनीति करती है, लेकिन मंदिरों की व्यवस्थाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित करने में गंभीरता नहीं दिखा रही है।
फिलहाल, मामले की जांच संबंधित एजेंसियों द्वारा की जा रही है। जांच पूरी होने तक आरोपों की आधिकारिक पुष्टि होना बाकी हैं
Sign in
Welcome! Log into your account
Forgot your password? Get help
Password recovery
Recover your password
A password will be e-mailed to you.








