Home उत्तराखंड चमोली: काण्डई चन्द्रशिला गांव में वन विभाग ने लगाया पिंजरा, वन्यजीवों की...

चमोली: काण्डई चन्द्रशिला गांव में वन विभाग ने लगाया पिंजरा, वन्यजीवों की गतिविधियों पर रहेगी नजर

2
0

चमोली। जनपद के ग्राम काण्डई चन्द्रशिला में वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों के सहयोग से पिंजरा स्थापित किया। इस दौरान उप प्रभागीय वनाधिकारी मोहन सिंह नेगी, वन क्षेत्राधिकारी कपिल गुसाईं, वन दरोगा मोहन सिंह बर्त्वाल, वन बीट अधिकारी दीपक सिंह नेगी तथा ग्राम प्रधान भगत सिंह भंडारी सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।
वन विभाग के अधिकारियों और ग्रामीणों की मौजूदगी में पिंजरा स्थापित किया गया। इस पहल का उद्देश्य क्षेत्र में वन्यजीवों की गतिविधियों पर नजर रखना और संभावित खतरे की स्थिति में आवश्यक कार्रवाई करना है।
इस दौरान वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों के साथ समन्वय बनाकर कार्य किया।