Home उत्तराखंड चमोली वार्ड-11 में खेल मैदान की मांग को लेकर युवाओं ने जिलाधिकारी...

चमोली वार्ड-11 में खेल मैदान की मांग को लेकर युवाओं ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

4
0

चमोली। नगरपालिका परिषद चमोली-गोपेश्वर के वार्ड संख्या-11 के युवाओं ने क्षेत्र में खेल मैदान की मांग को लेकर जिलाधिकारी से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। युवाओं का कहना है कि जिस चमोली के नाम पर पूरे जिले का नाम रखा गया, उसी क्षेत्र में आज तक खेल मैदान की सुविधा उपलब्ध नहीं हो सकी है।
युवाओं ने कहा कि खेल मैदान के अभाव में स्थानीय खिलाड़ियों और युवाओं को अभ्यास के लिए पर्याप्त स्थान नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि वार्ड संख्या-11 में शीघ्र खेल मैदान के निर्माण के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाए, ताकि क्षेत्र के युवाओं को बेहतर खेल सुविधाएं मिल सकें।
युवाओं ने उम्मीद जताई कि जिला प्रशासन उनकी मांग पर सकारात्मक निर्णय लेते हुए जल्द उचित कदम उठाएगा।