Home ब्रेकिंग न्यूज़ खराब मौसम के चलते मद्यमहेश्वर यात्रा अगले आदेश तक स्थगित

खराब मौसम के चलते मद्यमहेश्वर यात्रा अगले आदेश तक स्थगित

1
0

रुद्रप्रयाग। लगातार खराब मौसम और भूस्खलन के बढ़ते खतरे को देखते हुए जिला प्रशासन ने श्री मद्यमहेश्वर धाम यात्रा को तत्काल प्रभाव से अगले आदेश तक स्थगित कर दिया है। जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने जनसुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए यह आदेश जारी किया है।
प्रशासन के अनुसार, बनतोली में मोरखण्डा नदी पर बना अस्थायी लकड़ी का पुल तेज बहाव में बह गया है। वर्तमान में यात्रियों की आवाजाही केवल मैनुअल ट्रॉली के माध्यम से कराई जा रही है, जिससे यात्रा सुरक्षित रूप से संचालित करना संभव नहीं है।
लोक निर्माण विभाग ने ट्रॉली की मरम्मत और आवश्यक व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के लिए दो से तीन दिन का समय मांगा है। इसके बाद स्थिति का पुनः आकलन कर यात्रा शुरू करने पर निर्णय लिया जाएगा।
जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को यात्रा स्थगन के आदेशों का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं, ताकि कोई भी श्रद्धालु बिना जानकारी के यात्रा मार्ग की ओर न जाए। साथ ही श्रद्धालुओं से मौसम सामान्य होने और प्रशासन की अगली सूचना तक यात्रा स्थगित रखने की अपील की गई है।