रेस्क्यू अभियान के दौरान आज एक और श्रमिक *देवनाथ पुत्र धनसुराम बघेल, निवासी दहीकोंगा, छत्तीसगढ़* को टनल से बाहर निकाला गया। श्रमिक को तत्काल जिला चिकित्सालय, गोपेश्वर भेजा गया, जहां चिकित्सकों द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया।
टनल हादसे के बाद अब *लापता दो अन्य श्रमिकों की तलाश* में रेस्क्यू टीमें पूरी तत्परता के साथ जुटी हुई हैं। टनल के भीतर लगातार सघन सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। साथ ही टनल में जमा पानी की निकासी का कार्य भी तेजी से किया जा रहा है। इसके लिए *सक्शन पंपों सहित अन्य आवश्यक उपकरणों का उपयोग* किया जा रहा है, ताकि पानी का स्तर कम होने के साथ रेस्क्यू टीमों की आवाजाही सुगम हो सके और संभावित स्थानों तक पहुंचकर लापता श्रमिकों की तलाश की जा सके।
राहत एवं बचाव अभियान में *जिला प्रशासन, पुलिस, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ तथा संबंधित विभागों की टीमें* आपसी समन्वय के साथ लगातार कार्य कर रही हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन की उच्च स्तर से लगातार निगरानी की जा रही है तथा अभियान को गति देने के लिए मौके पर आवश्यक संसाधन एवं उपकरण उपलब्ध कराए जा रहे हैं।
*लापता दोनों श्रमिकों की तलाश को सर्वोच्च प्राथमिकता* देते हुए टनल के सभी संभावित स्थानों पर सघन सर्च अभियान चलाया जा रहा है। रेस्क्यू टीमें पूरी तत्परता और समर्पण के साथ अभियान में जुटी हैं तथा लापता श्रमिकों तक पहुंचने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।








