गोपेश्वर में आज जिला कांग्रेस द्वारा जिलाध्यक्ष श्री सुरेश कुमार डिमरी जी की अध्यक्षता में अस्सीवीं स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया।इस सुअवसर पर जिला मुख्यालय गोपेश्वर के बस स्टैंड से मुख्य बाजार में तथा वापसी बस स्टैंड तक प्रभातफेरी निकाली गई।
प्रभात फेरी के दौरान राष्ट्रभक्ति के नारों व गीतों के माध्यम से स्वतंत्रता सेनानियों के विचारों और संधर्ष की गाथाओं को जन-जन तक पहुंचाया गया साथ ही कार्यक्रम के माध्यम से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी, पंडित जवाहरलाल नेहरू जी,सरदार वल्लभ भाई पटेल जी, नेता जी सुभाष चन्द्र बोस जी,शहीद भगतसिंह जी,शहीद चन्द्रशेखर शेखर आजाद जी सहित देश के सभी महान स्वतंत्रता संग्राम के योगदान को स्मरण करते हुए श्रद्धांजलि दी गई।
तदोपरांत प्रातः 9=00 बजे बस स्टैंड पर उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सम्मानित अध्यक्ष श्री गणेश गोदियाल जी द्वारा कांग्रेसजनों के साथ झंडारोहण किया गया तथा सम्मान स्वरूप राष्ट्रगान गाया गया तथा राष्ट्रीय नारों की गूंज रही।
इसके उपरांत माननीय प्रदेश अध्यक्ष जी के सानिध्य में बस स्टैंड से जिला चिकित्सालय गेट तक राष्ट्रीय नारों के साथ तिरंगा रैली निकाली गई। मिष्ठान वितरण किया गया।
कार्यक्रम में जिले के तमाम बरिष्ठ कांग्रेसजन, पीसीसी /जिला/ब्लाक/नगर/मंडलम /सेक्टर/बूथ/आनुषंगिक संगठन के पदाधिकारियों/कार्यकर्ताओं की भागीदारी रही।।
Sign in
Welcome! Log into your account
Forgot your password? Get help
Password recovery
Recover your password
A password will be e-mailed to you.








