चमोली। रक्षाबंधन पर्व को देखते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के क्रम में चमोली जिले में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और सुरक्षा को लेकर प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन तथा तहसील प्रशासन की संयुक्त टीम ने गोपेश्वर, चमोली और पीपलकोटी बाजार में दुकानों का औचक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान टीम ने दुकानों में खाद्य सामग्री की गुणवत्ता, पैकेजिंग, एक्सपायरी डेट और भंडारण व्यवस्था की जांच की। इस दौरान पांच दुकानों से खाद्य सामग्री के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए। वहीं, तीन दुकानों में एक्सपायरी खाद्य सामग्री मिलने पर उसे मौके पर ही नष्ट कराया गया और संबंधित दुकानदारों को नोटिस जारी किए गए।
अभिहित अधिकारी अमिताभ जोशी ने बताया कि त्योहारी सीजन में उपभोक्ताओं को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बाजारों में लगातार औचक निरीक्षण किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जनपद के सभी प्रमुख बाजारों में यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।
उन्होंने व्यापारियों से खाद्य सामग्री की गुणवत्ता और एक्सपायरी डेट का विशेष ध्यान रखने की अपील की। साथ ही चेतावनी दी कि खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन का उद्देश्य त्योहारी सीजन में मिलावटी, खराब और एक्सपायरी खाद्य सामग्री की बिक्री पर प्रभावी रोक लगाना है।
Sign in
Welcome! Log into your account
Forgot your password? Get help
Password recovery
Recover your password
A password will be e-mailed to you.








