Home उत्तराखंड असम के बाढ़ पीड़ितों के लिए रेड क्रॉस चमोली ने भेजी ...

असम के बाढ़ पीड़ितों के लिए रेड क्रॉस चमोली ने भेजी मदद

6
0

चमोली। असम में आई बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद के लिए भारतीय रेड क्रॉस शाखा चमोली ने सहायता का हाथ बढ़ाया है। शाखा की ओर से पदेन अध्यक्ष/ जिलाधिकारी गौरव कुमार के माध्यम से भारतीय रेड क्रॉस शाखा असम को 21 हजार रुपये की सहायता राशि भेजी गई। इस दौरान रेड क्रॉस के प्रदेश सदस्य ओमप्रकाश भट्ट, राज्य प्रतिनिधि भगत बिष्ट, चमोली शाखा के सचिव सुरेंद्र रावत और शंकर बिष्ट सहित अन्य लोग मौजूद रहे। पदाधिकारियों ने कहा कि आपदा की इस घड़ी में जरूरतमंद लोगों की मदद करना रेड क्रॉस की प्राथमिकता है। चमोली शाखा भविष्य में भी जरूरतमंदों की सहायता के लिए तत्पर रहेगी।