चमोली। मां नंदा की बड़ी जात यात्रा का विधिवत शुभारंभ 5 सितंबर से हो चुका है। विभिन्न पड़ावों से होकर मां नंदा कैलाश की ओर रवाना हो रही हैं। यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होकर मां नंदा के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त कर रहे हैं। श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या के बीच यात्रा मार्ग और पड़ावों पर स्वच्छता व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला पंचायत चमोली की ओर से विशेष पहल की जा रही है।
जिला पंचायत अध्यक्ष दौलत बिष्ट के निर्देश पर यात्रा के विभिन्न पड़ावों पर सफाई कर्मियों की तैनाती की गई है। इसके साथ ही कूड़ा एकत्रित कर उसे निर्धारित स्थान तक पहुंचाने के लिए वाहन की व्यवस्था भी की गई है। अब तक कुरूड़, नागबुगर और फरखेत समेत जिन-जिन पड़ावों से नंदा की बड़ी जात यात्रा गुजर रही है, वहां जिला पंचायत की ओर से नियमित रूप से स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है।
यात्रा में हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने के कारण जगह-जगह कूड़ा एकत्रित होने की संभावना रहती है। ऐसे में जिला पंचायत की यह पहल यात्रा मार्ग को स्वच्छ रखने के साथ ही पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है। स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं की ओर से भी जिला पंचायत के इस प्रयास की सराहना की जा रही है।
जिला पंचायत अध्यक्ष दौलत बिष्ट ने कहा कि मां नंदा के आशीर्वाद से ही उन्हें यह मुकाम हासिल हुआ है। मां नंदा की इस पवित्र और ऐतिहासिक यात्रा में शामिल होने के साथ ही जिला पंचायत अध्यक्ष के रूप में यात्रा के विभिन्न पड़ावों की स्वच्छता की जिम्मेदारी मिलना उनके लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा कि जिला पंचायत अपने कार्मिकों के माध्यम से यात्रा मार्ग और पड़ावों पर स्वच्छता व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
Sign in
Welcome! Log into your account
Forgot your password? Get help
Password recovery
Recover your password
A password will be e-mailed to you.








