चमोली। मानसून सीजन समाप्त होने के बाद चमोली जिले में चारधाम यात्रा एक बार फिर रफ्तार पकड़ने लगी है। पितृपक्ष के चलते देश के अलग-अलग हिस्सों से श्रद्धालु अपने पितरों के तर्पण के लिए मोक्षधाम बद्रीनाथ पहुंच रहे हैं। वहीं बद्रीनाथ धाम के साथ हेमकुंड साहिब में भी श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने लगी है।
श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या के साथ बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों का दबाव भी बढ़ गया है। कई स्थानों पर वाहनों की अधिक आवाजाही के कारण जाम की स्थिति सामने आ रही है। इससे स्थानीय लोगों के साथ ही यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए पुलिस कर्मियों को विभिन्न स्थानों पर यातायात नियंत्रित करने में मशक्कत करनी पड़ रही है। वाहनों की संख्या बढ़ने के कारण कई बार सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें लग रही हैं।
पितृपक्ष और यात्रा सीजन के चलते आने वाले दिनों में श्रद्धालुओं की संख्या और बढ़ने की संभावना है। ऐसे में बद्रीनाथ हाईवे पर यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखना पुलिस और प्रशासन के लिए चुनौती बना हुआ
Sign in
Welcome! Log into your account
Forgot your password? Get help
Password recovery
Recover your password
A password will be e-mailed to you.








