Home उत्तराखंड चमोली में मेडिकल कॉलेज खोलने की मांग, भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने सौंपा ज्ञापन

चमोली में मेडिकल कॉलेज खोलने की मांग, भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने सौंपा ज्ञापन

15
0

चमोली। जनपद चमोली में मेडिकल कॉलेज खोले जाने की मांग को लेकर भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट तथा उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री एवं चमोली जिले के प्रभारी मंत्री भारत सिंह चौधरी से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में कहा गया कि चमोली जनपद लंबे समय से स्वास्थ्य सेवाओं की कमी से जूझ रहा है। ऐसे में जिले में मेडिकल कॉलेज की स्थापना होने से स्थानीय लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होने के साथ ही युवाओं को अपने ही जनपद में चिकित्सा शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिल सकेगा।
प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि मेडिकल कॉलेज खुलने से जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती मिलने के साथ स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। साथ ही चिकित्सकों की कमी को दूर करने में भी मदद मिल सकती है। प्रतिनिधिमंडल ने मेडिकल कॉलेज की स्थापना की प्रक्रिया को जल्द आगे बढ़ाने की मांग की।
इस दौरान भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रघुवीर सिंह बिष्ट, नगर पालिका अध्यक्ष संदीप रावत, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नंदन बिष्ट, पूर्व उपाध्यक्ष बीकेटीसी किशोर पंवार, जिला पंचायत उपाध्य्क्ष लक्ष्मण खत्री, कृष्णमणि थपलियाल, डीसीबी अध्यक्ष गजेंद्र रावत jila पंचायत सदस्य बीरेंद्र राणा, दिगंबर रावत, सहित अन्य लोग मौजूद रहे।