Home राजनीति पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने बदरीनाथ धाम में किए दर्शन, मास्टर...

पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने बदरीनाथ धाम में किए दर्शन, मास्टर प्लान के कार्यों का किया निरीक्षण

5
0

चमोली। पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत अपने दो दिवसीय चमोली जनपद दौरे पर हैं। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने उनका फूल-मालाओं से स्वागत किया। दौरे के दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और बदरीनाथ धाम पहुंचकर भगवान बदरी विशाल के दर्शन कर पूजा-अर्चना की।
बदरीनाथ धाम में पूर्व मुख्यमंत्री ने मंदिर समिति के अधिकारियों और कर्मचारियों से मुलाकात कर यात्रा व्यवस्थाओं की जानकारी ली। इसके साथ ही उन्होंने धाम में चल रहे मास्टर प्लान के कार्यों का निरीक्षण भी किया।
इस अवसर पर तीरथ सिंह रावत ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार उत्तराखंड में विकास कार्यों को लगातार गति दे रही हैं। बदरीनाथ धाम तक सड़क चौड़ीकरण सहित विभिन्न विकास कार्यों से श्रद्धालुओं को आवागमन में सुविधा मिल रही है। उन्होंने कहा कि आने वाले वर्षों में मास्टर प्लान के कार्य पूरे होने के बाद श्रद्धालुओं को बदरीनाथ धाम की दिव्यता और भव्यता का नया स्वरूप देखने को मिलेगा।
उन्होंने उम्मीद जताई कि विकास कार्यों से बदरीनाथ धाम में श्रद्धालुओं की सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी और तीर्थाटन को भी प्रोत्साहन मिलेगा।
इस दौरान चमोली जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष राजेंद्र रावत, राज्य मंत्री हरक सिंह नेगी, भाजपा जिला महामंत्री विनोद कनवासी प्रकाश बर्तवाल, गजेंद्र सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।