Home उत्तराखंड पुलिस ने 70 नाली भूमि से नष्ट की अवैध भांग की खेती

पुलिस ने 70 नाली भूमि से नष्ट की अवैध भांग की खेती

33
0

जोशीमठ : नशे के विरुद्ध चमोली पुलिस ने की बड़ी कार्यवाही, सीमान्त क्षेत्र उर्गम में लगभग 70 नाली भूमि पर अवैध रुप से उगाई गई #भांग_की_खेती को चमोली पुलिस ने किया नष्ट

सरकार द्वारा वर्ष 2025 तक उत्तराखण्ड प्रदेश को नशामुक्त (ड्रग्स फ्री) बनाये जाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक चमोली श्वेता_चौबे के निर्देशन में नशा मुक्ति अभियान के तहत चमोली पुलिस को सूत्रों से सूचना प्राप्त हुई कि उर्गम क्षेत्र में अवैध भांग की खेती की जा रही है। सूचना पर तत्काल संज्ञान लेते हुए पुलिस अधीक्षक चमोली द्वारा पुलिस उपाधीक्षक ऑपरेशन नताशा सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया, जिसमें राजस्व पुलिस कर्मी भी सम्मिलित थे। पुलिस टीम द्वारा सीमान्त क्षेत्र उर्गम एवं आसपास के गाँव- खाबला, सलना, बड़गिंडा, देवग्राम में लगभग 70 नाली भूमि पर अवैध रुप से की जा रही भाँग की खेती को नष्ट किया गया। इस दौरान पुलिस ने ग्रामीणों को भांग से होने वाले नुकसान की जानकारी दी गयी। भविष्य में अवैध रुप से भाँग का उत्पादन करने पर कार्यवाही करने की हिदायत दी कि कोई भी व्यक्ति भांग की खेती करते हुए पाया गया, तो सख्त कार्यवाही की जायेगी। पुलिस द्वारा ग्रामीणों को नशामुक्ति अभियान में पुलिस व प्रशासन का सहयोग करने व जहां कही भी क्षेत्र में भांग की खेती व जंगली भांग उगी हो उसे मिलकर नष्ट करने व क्षेत्र के नवयुवकों को चरस एवं गांजे के नशे से दूर रहने हेतु प्रेरित करने की अपील की गई।
पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे ने बताया कि जनपद पुलिस द्वारा आम जनमानस को लगातार नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरुक करते हुए नशे का कारोबार करने वालों के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
उक्त अभियान आगे भी जारी रहेगा।